दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां 2' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक
क्या है खबर?
दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां 2' को बीते साल 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 2.10 करोड़ रुपये जुटाए थे।
अब 'यारियां 2' OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर दस्तक दे चुकी है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे OTT पर देख सकते हैं।
जियो सिनेमा
ये सितारे हैं 'यारियां 2' का हिस्सा
'यारियां 2' का निर्देशन राधिका राव ने विनय सप्रू के साथ मिलकर किया है। फिल्म में मीजान जाफरी, यश दासगुप्ता, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन, प्रिया प्रकाश वरियर और पर्ल वी पुरी जैसे सितारे भी हैं।
'यारियां 2' साल 2014 में आई फिल्म 'यारियां' की दूसरी किस्त है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 40.14 करोड़ रुपये कमाए थे।
'यारियां 2' की कहानी 3 भाई-बहन की दोस्ती पर आधारित है, जो अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए साथ आते हैं।
ट्विटर पोस्ट
जियो सिनेमा पर देखिए 'यारियां 2'
Finally!!
— BINGED (@Binged_) April 25, 2024
Hindi film #Yaariyan2 is now streaming on @JioCinema pic.twitter.com/Y1zJjTi0Js