LOADING...
दिव्या खोसला कुमार की मां का निधन, लिखा भावुक नोट 
दिव्या खोसला कुमार की मां का निधन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@divyakhoslakumar)

दिव्या खोसला कुमार की मां का निधन, लिखा भावुक नोट 

Jul 06, 2023
04:21 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक दिव्या खोसला कुमार की मां अनीता खोसला का निधन हो गया है। इस खबर की जानकारी खुद दिव्या ने मां की कुछ तस्वीरें साझा कर अपने प्रशंसकों को दी है। दिव्या ने कुछ देर पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा है। बता दें, दिव्या मशहूर निर्माता भूषण कुमार की पत्नी हैं।

दिव्या

मैं आपसे प्यार करती हूं- दिव्या

दिव्या ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मम्मा। कुछ समय पहले मैंने अपनी मां को खो दिया और मेरे दिल में हमेशा के लिए एक खालीपन आ गया। मैं आपके अपार आशीर्वाद और नैतिक मूल्यों को अपने साथ लेकर चलती हूं। मेरी सबसे खूबसूरत आत्मा। आपसे पैदा होने पर बहुत गर्व है। मैं आपसे प्यार करती हूं मां। ओम शांति। अनीता खोसला की बेटी।' दिव्या अपनी मां अनीता के बेहद करीब थीं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें