NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिशा वकानी से सौम्या टंडन तक, इन टीवी सितारों ने परिवार के चलते छोड़ी एक्टिंग
    मनोरंजन

    दिशा वकानी से सौम्या टंडन तक, इन टीवी सितारों ने परिवार के चलते छोड़ी एक्टिंग

    दिशा वकानी से सौम्या टंडन तक, इन टीवी सितारों ने परिवार के चलते छोड़ी एक्टिंग
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 06, 2022, 09:21 am 1 मिनट में पढ़ें
    दिशा वकानी से सौम्या टंडन तक, इन टीवी सितारों ने परिवार के चलते छोड़ी एक्टिंग
    इन टीवी सितारों ने परिवार के चलते छोड़ी एक्टिंग

    मनोरंजन जगत का छोटा पर्दा काफी लोकप्रिय रहा है। टीवी के सितारों की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। टेलीविजन जगत के कई ऐसे कलाकार हैं, जो ग्लैमर और अभिनय के मोर्चे पर बॉलीवुड सितारों को टक्कर देते हैं। टीवी के इन सितारों की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है। आज आपको उन टीवी सितारों से मिलवाएंगे, जिन्होंने अपने परिवार को तव्वजो देने के चलते एक्टिंग करियर को छोड़ दिया है।

    दिशा वकानी

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दिशा वकानी को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इस धारावाहिक में उन्होंने दयाबेन की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई। दिशा ने 2017 में अपनी प्रेग्नेंसी के कारण शो से ब्रेक लिया था। 2017 में उन्होंने बेटी स्तुति को जन्म दिया था। तभी से दिशा पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण शो में वापस नहीं आ पाई हैं। हाल में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है।

    सौम्या टंडन

    'भाभी जी घर पर है' के जरिए अभिनेत्री सौम्या टंडन ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सौम्या ने बेटे के जन्म के बाद इस शो को अलविदा कह दिया था। इस शो से ब्रेक लेने के बाद से ही वह टीवी के पर्दे से गायब हैं। सौम्या ने 'ऐसा देस है मेरा' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। 'जब वी मेट' में भी वह करीना कपूर की दोस्त की भूमिका में दिखी थीं।

    मोहिना कुमारी

    मोहिना कुमारी टीवी की दुनिया की लोकप्रिय अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति की भूमिका निभाई थी। मोहिना की शादी उतराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से हुई है। शादी के बाद से ही उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से तौबा कर लिया। सुयश से ब्याह रचाने के बाद मोहिना ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली। उनके फैंस उन्हें जरूर छोटे पर्दे पर देखना चाहेंगे।

    अनस रशीद

    'दीया और बाती' टीवी का एक लोकप्रिय शो रहा है। इस शो से लाखों दर्शकों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। अभिनेता अनस रशीद ने इस धारावाहिक में सूरज राठी का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीता था। उनके अभिनय की खूब तारीफ की गई थी। अनस 2017 में शादी के बंधन में बंधे हैं और तभी से वह एक्टिंग से दूर चले गए। वह अपनी पत्नी के साथ फार्मिंग का काम संभाल रहे हैं।

    सौम्या सेठ

    सौम्या सेठ को 'नव्या.. नई धड़कन' में शहीर शेख के अपोजिट भूमिका में देखा गया था। वह आखिरी बार 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' में दिखी थीं। शादी के बाद उनके एक्टिंग करियर पर भी ब्रेक लग गया। हालांकि, अब वह अकेले अमेरिका में अपने बच्चे की परवरिश कर रही हैं। सौम्या ने 2015 में अरुण कुमार के साथ अमेरिका में शादी की थी, लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। चार साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।

    मिहिका वर्मा

    इस सूची में अगला नाम अभिनेत्री मिहिका वर्मा का है। धारावाहिक 'ये हैं मोहब्बतें' में उन्होंने दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बहन का किरदार निभाया था। इसके बाद वह एक NRI बिजनेसमैन के प्यार में पड़ गईं। फिर उन्होंने अपने प्यार को रिश्ते का नाम देते हुए शादी रचा ली थी। शादी करने के बाद वह अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं। शादी के बाद ही उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।

    अदिति मलिक

    अदिति मलिक एक समय टीवी की लोकप्रिय अदाकारा हुआ करती थीं। 'कुमकुम', 'शरारत' और 'कहानी घर घर की' जैसे शोज में उन्होंने अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। उन्हें आखिरी बार शो 'धर्मपत्नी' में देखा गया था। इसके बाद से वह छोटे पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। कहा जाता है कि मोहित मलिक से शादी रचाने के बाद अभिनेत्री पारिवारिक जिंदगी में व्यस्त हो गई हैं। वह अपने पति का रेस्टोरेंट बिजनेस संभालती हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    टेलीविजन मनोरंजन
    सौम्या टंडन
    दिशा वकानी

    ताज़ा खबरें

    हिंडनबर्ग रिपोर्ट: अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट जारी, लाखों करोड़ रुपये का नुकसान अडाणी समूह
    एमएस धोनी वाला रोल निभाने में कोई परेशानी नहीं, परिस्थिति के हिसाब से खेलूंगा- हार्दिक पांड्या हार्दिक पांड्या
    टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    इजरायल: बेल्जियम की दंपत्ति बच्चे को काउंटर पर छोड़कर खुद विमान में चढ़ी, जानें कारण  यूरोप

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    इलियाना डिक्रूज हैं अस्पताल में भर्ती, दी अपने स्वास्थ्य की जानकारी इलियाना डी क्रूज़
    रजनीकांत की इजाजत के बिना नहीं इस्तेमाल कर सकते उनकी तस्वीर या आवाज, जारी किया नोटिस रजनीकांत
    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म शहनाज गिल
    उर्वशी रौतेला ने फिल्म में तीन मिनट के गाने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए- रिपोर्ट उर्वशी रौतेला

    टेलीविजन मनोरंजन

    शैलेश लोढ़ा को 'तारक मेहता..' छोड़ने के बाद अभी तक नहीं मिले बकाया पैसे शैलेश लोढ़ा
    अंकित गुप्ता का कास्टिंग काउच पर खुलासा, काम के बदले कही गई थी "समझौते" की बात कास्टिंग काउच
    'तारक मेहता...' के डायरेक्टर मालव राजदा ने किया अपने नए शो का ऐलान  तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    बिग बॉस 16: निमृत कौर की कप्तानी बरकरार, जीता 'टिकट टू फिनाले' टास्क बिग बॉस 16

    सौम्या टंडन

    फिल्म 'फाइल नंबर 323' से सौम्या टंडन की वापसी! बनीं अनुराग कश्यप की जोड़ीदार अनुराग कश्यप
    #NewsBytesExclusive: दिवाली पर बड़ा धमाका करेंगे छोटे पर्दे के सितारे दिवाली
    सौम्या टंडन की फंडरेजिंग से पूरा हुआ दीपेश भान का होम लोन, पत्नी ने दिया धन्यवाद टेलीविजन मनोरंजन
    #NewsBytesExclusive: इसी साल पर्दे पर लौटने की तैयारी में हैं सौम्या टंडन उर्फ गोरी मेम बॉलीवुड समाचार

    दिशा वकानी

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा: राज अनादकट से पहले ये कलाकार छोड़ चुके हैं शो टेलीविजन मनोरंजन
    'तारक मेहता' में दयाबेन बनने से अलग इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं दिशा वकानी सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या 'तारक मेहता' में दयाबेन बनेंगी अभनेत्री काजल पिसल? टेलीविजन मनोरंजन
    कई कलाकारों के 'तारक मेहता...' छोड़ने पर क्या बोले प्रोड्यूसर असित मोदी? टीवी शो

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023