दिशा पाटनी का हॉलीवुड डेब्यू: 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' का ट्रेलर रिलीज क्या 'चुनी हुई' जेसिका बचा पाएगी इंसानियत?
दिशा पाटनी की पहली हॉलीवुड फिल्म 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में दिशा 'जेसिका' नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसे 'चुना हुआ' बताया गया है। वह स्टैटिगार्ड्स और होलिगार्ड्स नामक दो प्राचीन दुश्मन गुटों के बीच फंस जाती है। लडो ओखोटनिकोव द्वारा रचित इस ब्रह्मांड में जेसिका के फैसले ही इंसानियत का भविष्य तय करेंगे। जैसे-जैसे गुटों में तनाव बढ़ता है, कहानी और भी रोमांचक मोड़ लेती जाती है।
'अवारपन 2' पर भी काम कर रहीं दिशा
इस फिल्म में दिशा, केविन स्पेसी, डॉल्फ लुंडग्रेन और टायरेज गिब्सन जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। उन्होंने इस अनुभव को 'रोमांचक और डरावना दोनों' बताया। खासकर तब, जब उन्हें इतने अनुभवी कलाकारों से सीखने का मौका मिला। इसी दौरान उन्होंने अपने बॉलीवुड के एक्शन हुनर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी दिखाया। इसके साथ ही दिशा भारत में अपनी फिल्म 'अवारापन 2' पर भी काम कर रही हैं। इससे उनके हॉलीवुड और बॉलीवुड, दोनों ही फैंस में काफी जोश देखने को मिल रहा है।