
विवेक अग्निहोत्री ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना, बाबुल सुप्रियो से कहा- झूठों से सावधान रहें
क्या है खबर?
विवेक अग्निहोत्री अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों निर्देशक ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कानूनी नोटिस भेजा था तो अब उन्होंने तृणमूल कांग्रेस विधायक बाबुल सुप्रियो पर कटाक्ष किया है।
बाबुल ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार पर लिखा था कि भगवान कृष्ण हमें बदला लेना और अधिकारों के लिए लड़ना सिखाते हैं।
इस पर विवेक ने सवाल किया कि कहीं वह खुद को कृष्ण तो नहीं समझ रहे?
विस्तार
बाबुल ने भाजपा की हार पर जताई थी खुशी
दरअसल, बाबुल ने ट्वीट करते हुए लिखा था, वह भाजपा की हार से बहुत खुश हैं।
उन्होंने लिखा, 'जैसा कि बनर्जी ने सुझाव दिया है कि अगर किसी भी राज्य में जो पार्टी या गैर-भाजपा गठबंधन मजबूत है तो हमेशा आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए। ऐसा करने पर भाजपा क्षेत्र से बाहर हो जाएगी।'
उन्होंने लिखा, 'पश्चिम बंगाल, हिमाचल और कर्नाटक भाजपा को रास्ता दिखा रहे हैं। महाभारत में भगवान कृष्ण ने भी कहा था बदला एक शुद्ध भावना है।'
बयान
क्या कहा विवेक ने?
बाबुला के इस ट्वीट पर निर्देशक विवेक ने ट्वीट कर अपना जवाब दिया है।
उन्होंने लिखा, 'हे मेरे प्यार दोस्त बाबुल, कही आपको ऐसा तो नहीं लगा रहा है कि आप कृष्णा हैं? कोई आपसे झूठ बोल रहा है।'
उन्होंने आगे लिखा, 'आपकी माननीय मुख्यमंत्री बनर्जी ने अभी तक सार्वजनिक रूप से झूठ बोलने के लिए मेरे कानूनी नोटिस का जवाब भी नहीं दिया है। ऐसे में आप झूठे लोगों से सावधान रहें।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें ट्वीट
Hey mere pyare dost @SuPriyoBabul, kahin aapko aisa to nahin lag raha aap Krishna ho? Someone is lying to you.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) May 15, 2023
Your Honble @MamataOfficial hasn’t replied to my legal notice for LYING publicly. As yet.
Be careful of liars. https://t.co/6PytxchNdI
बयान
क्यों भेजा था निर्देशक ने मुख्यमंत्री को कानूनी नोटिस?
विवेक ने पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री बनर्जी के 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने के दौरान 'द कश्मीर फाइल्स' को षड्यंत्र बताने के बाद कानूनी नोटिस भेजा था।
निर्देशक ने मुख्यमंत्री पर 'द कश्मीर फाइल्स' के साथ उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया था।
इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर भी सवाल उठाए थे।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि भाजपा विवेक की फिल्मों की फंडिंग करती है, जिसे उन्होंने साबित करने के लिए कहा था।
बयान
फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर भड़के विवेक
'द कश्मीर फाइल्स' में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित है। इसमें दिखाया था कि कश्मीरी पंडितों को किन मुसीबतों का सामना करना पड़ा था।
कुछ लोगों ने फिल्म को पसंद किया था तो कुछ ने इसे प्रोपेगेंडा बताया था, जिस पर विवेक का गुस्सा फूटा था।
उन्होंने सभी से कहा कि जो इसे गलत बता रहे हैं, वे सभी फिल्म देखने के बाद उन्हें भी वो सीन या डायलॉग दिखाएं, जहां कमी और गलती है।
विस्तार
इससे पहले भी आपस में भिड़े विवेक-बाबुल
विवेक और बाबुल इससे पहले कोलकाता के मॉल में होने वाले कार्यक्रम को लेकर ट्विटर पर भिड़े थे, जो विधायक के निर्वाचन क्षेत्र में होना था।
इस कार्यक्रम में विवेक को किताबों पर साइन करने के लिए आना था, लेकिन यह कहकर जगह बदली गई कि वह मुस्लिम क्षेत्र है और सुरक्षित नहीं है।
इस पर विवेक ने विधायक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।
ऐसे में विधायक ने लिखा, 'मैं असहाय नहीं हूं। आप एक दिन पहले आएं।'