Loading...
'हनुमान अंश' का जलवा, 2 करोड़ बजट वाली फिल्म ने सबसे ज्यादा मुनाफा कमा कर चौंकाया
'हनुमान अंश' दिखा रही शानदार प्रदर्शन

'हनुमान अंश' का जलवा, 2 करोड़ बजट वाली फिल्म ने सबसे ज्यादा मुनाफा कमा कर चौंकाया

Aug 31, 2026
03:57 pm

क्या है खबर?

सिनेमाघरों में रिलीज फिल्मों की कमाई को लेकर अलग-अलग आंकड़े देखने को मिलते हैं। कुछ रॉकेट की स्पीड बनकर आसमान की ऊचाइयों को छू लेती हैं और निर्माताओं को मालामाल कर देती हैं। कुछ फुस्की बम बनकर रह जाती हैं। कुछ ऐसी फिल्में भी होती हैं, जो रिलीज के बाद अपनी कमाई से पहले निराश करती हैं, और फिर चौंका देती हैं। नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी 'हनुमान अंश' ने कुछ ऐसा ही कारनामा करके दिखाया है।

कामयाबी

अपने बजट से 20 गुना कमा ले गई 'हनुमान अंश'

विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित और लिखित 'हनुमान अंश' ने दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया के दम पर 2000 प्रतिशत का मुनाफा कमाया और अपने बजट (2 करोड़) से लगभग 20 गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है।

बिना प्रचार 7 अगस्त को रिलीज होकर इसने पहले सप्ताहांत में मात्र 60 लाख कमाए थे। यह आंकड़ा चौथे सप्ताहांत में बढ़कर 28 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

फिल्म ने भारत में अब तक 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कारोबार कर लिया है।

महारत

जानिए 'धुरंधर' और 'आवारापन 2' को कैसे पछाड़ा

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, 'हनुमान अंश' ने अब तक 2000 प्रतिशत मुनाफा कमाया है।

रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर 2' ने 125 करोड़ के बजट में 1000 प्रतिशत मुनाफा कमाया था। इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' (30 करोड़ बजट) ने करीब 450 प्रतिशत मुनाफा कमाया, जबकि 'टॉक्सिक' (500 करोड़) घाटे में है।

फिल्म का निर्माण स्वयंभू मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, रागिनी एस, नम्रता जीएस और अनुप्रिया ए नागर ने मिलकर किया है। चंदन आनंद और शोभिनव सत्या मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ADVERTISEMENT