NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / यौन उत्पीड़न के आरोपों से मुक्त हुए विकास, ऋतिक की 'सुपर 30' के बने रहेंगे डायरेक्टर
    अगली खबर
    यौन उत्पीड़न के आरोपों से मुक्त हुए विकास, ऋतिक की 'सुपर 30' के बने रहेंगे डायरेक्टर

    यौन उत्पीड़न के आरोपों से मुक्त हुए विकास, ऋतिक की 'सुपर 30' के बने रहेंगे डायरेक्टर

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Jun 01, 2019
    03:09 pm

    क्या है खबर?

    पिछले साल बॉलीवुड में #MeToo के तहत कई सेलिब्रिटीज ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए अपनी आप बीती सुनाई थी।

    इसके तहत कई सेलीब्रिटीज पर भी गंभीर आरोप लगे थे, जिनमें से कई लोगों पर अब भी मामलों की जांच जारी है।

    आरोपियों में से एक नाम डायरेक्टर विकास बहल का भी था।

    वहीं, अब विकास को रिलायंस इंटरटेनमेंट ने अपनी आंतरिक जांच में आरोपों से मुक्त कर दिया है।

    प्रोड्क्शन हाउस

    विकास पर लगे आरोपों के बाद फैंटम फिल्म्स से अलग हो गए थे अनुराग, मधु-विक्रम

    विकास पर उनकी सहकर्मी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

    इसके बाद अनुराग कश्यप, मधु मंटेना और विक्रमादित्य मोटवाने, फैंटम फिल्म्स से अलग हो गए थे।

    बता दें कि साल 2011 में अनुराग, मधु, विक्रम और विकास ने प्रोड्क्शन हाउस फैंटम फिल्म्स शुरू किया था जिसके तले कई सुपरहिट फिल्में बनाई गईं थीं।

    इस बैनर के तले पहली फिल्म 'लुटेरा' बनी थी, जिसमें रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थे।

    जानकारी

    'सुपर 30' में विकास को दिया जाएगा क्रेडिट

    बता दें कि रिलायंस ने न केवल विकास को आरोपों से मुक्त किया है बल्कि उन्हें जांच कमेटी द्वारा क्लीन चिट दे दी गई है। विकास को ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' में क्रेडिट भी दिया जाएगा।

    क्लीन चिट

    विकास द्वारा मधु, विक्रम और अनुराग पर किया जा सकता है एक और मुकदमा

    बता दें कि विकास ने पहले ही अपने पूर्व साथियों अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कर रखा है।

    अब क्लीन चिट मिलने के बाद विकास, मधु, अनुराग और विक्रम पर एक और मुकदमा करने की सोच रहे हैं।

    ये मुकदमा विकास पर आरोप लगने के बाद मधु, अनुराग और विक्रम द्वारा विकास के कैरेक्टर को लेकर की गई टिप्पणी के लिए किया जाएगा।

    रिलायंस की आंतरिक कमेटी

    कैसे की गई मामले की जांच

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी विकास पर आरोप लगाने वाली महिला इंटरनल कमेटी के सामने पेश नहीं हुई।

    कमेटी ने मामले पर शिकायतकर्ता से संंबंधित औऱ दूसरे लोगों से भी पूछताछ की थी।

    कमेटी ने दोनों से संबंधित डॉक्यूमेंट्स और दोनों के बीच हुई बातचीत को भी अपने रिकॉर्ड में रखा और इसके बाद विकास को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया है।

    जानकारी

    विकास पर क्या लगे थे आरोप

    विकास पर फैंटम फिल्म्स की उनकी एक पूर्व सहयोगी ने 2015 में गोवा में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद कंगना रनौत ने भी विकास पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

    सही फैसला

    लोगों का जागरुक रहना बेहद जरूरी

    विकास यह लड़ाई लंबे समय से लड़े रहे थे। यकीनन यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से क्लीन चिट मिलना विकास और उनके चाहने वालों के लिए काफी खुशी की बात होगी।

    वहीं, #MeToo के तहत कई लोगों के नाम सामने आए थे। इनमें से हो सकता है कि कई दोषी न भी हो।

    ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि लोग जागरुक रहें और मामलों को सीरियस लेकर उन पर सही फैसला आए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    ऋतिक रोशन

    ताज़ा खबरें

    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर
    बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण का पूरा वीडियो जारी किया बलूचिस्तान
    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार

    बॉलीवुड समाचार

    'बोले चूड़ियां' से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मौनी रॉय का फर्स्ट लुक पोस्टर ऑउट मनोरंजन
    दीपिका, प्रियंका के बाद जल्द ही ये अभिनेत्री भी करने जा रही शादी! मनोरंजन
    पिता बनने वाले हैं कपिल शर्मा, इस महीने होगा बच्चे का जन्म! मनोरंजन
    'भारत' छोड़ने पर सलमान ने प्रियंका पर फिर कसा तंज, कही ये बड़ी बात मनोरंजन

    मनोरंजन

    अपने बच्चों की देखभाल में हर महीने 50 लाख से ज्यादा खर्च करती हैं किम कार्दशियन हॉलीवुड समाचार
    रणबीर के कजिन्स संग आलिया ने की डिनर पार्टी, करिश्मा ने शेयर की तस्वीर बॉलीवुड समाचार
    'तख्त' की रिलीज डेट खिसकी, अगले साल इस खास मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक बॉलीवुड समाचार
    दिशा पटानी को टाइगर श्रॉफ की ये बात है सबसे ज्यादा पसंद, खुद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार

    ऋतिक रोशन

    राकेश रोशन को गले का कैंसर, बेटे ऋतिक ने पोस्ट कर दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: इन पांच फिल्मों के किरदार, ऋतिक रोशन को बनाते हैं सुपरस्टार सेलिब्रिटी गॉसिप
    कंगना रनौत करेंगी खुद की बायोपिक डायरेक्ट, क्या दिखेंगे करण जौहर और ऋतिक रोशन? करण जौहर
    45 साल की उम्र में भी फिट हैं ऋतिक रोशन, जानें उनकी डाइट और एक्सरसाइज बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025