LOADING...
'भूत बंगला' के बाद प्रियदर्शन नई फिल्म के लिए तैयार, इन अभिनेताओं पर लगाएंगे दांव
निर्देशक प्रियदर्शन बना रहे एक और कॉमेडी फिल्म

'भूत बंगला' के बाद प्रियदर्शन नई फिल्म के लिए तैयार, इन अभिनेताओं पर लगाएंगे दांव

Apr 21, 2026
03:57 pm

क्या है खबर?

निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' इस वक्त सिनेमाघरों में अपना जादू चला रही है। इसके जरिए अक्षय कुमार ने 'भूल भुलैया' (2007) के बाद दोबारा से हॉरर कॉमेडी शैली में वापसी की है। इस बीच, खबर है कि प्रियदर्शन ने अपनी अगली फिल्म पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है। उनकी अगली फिल्म एक बार फिर कॉमेडी से भरपूर होने वाली है, जिसके लिए 3 कलाकारों को मुख्य भूमिका के लिए शामिल किया गया है।

शूटिंग

जुलाई, 2026 से शूटिंग शुरू होने की उम्मीद

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर को साइन कर लिया गया है। बिना नाम वाली यह फिल्म 3 बुजुर्ग के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो कॉमेडी के साथ-साथ असाधारण और अप्रत्याशित परिस्थितियों का सामना करती है। राजपाल यादव भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे, जबकि महिला कलाकार के लिए कास्टिंग जारी है। प्रियदर्शन ने पटकथा लिख ली है। फिल्म की शूटिंग जुलाई, 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।

वापसी

निर्देशक के साथ कलाकारों के वापसी

यह परियोजना प्रियदर्शन और तीनों अभिनेताओं के साथ वापसी की प्रतीक है। इससे पहले, अभिनेता पंकज को प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'आक्रोश' (2010) में देखा गया था। दोनों 16 साल बाद एक साथ लौट रहे हैं। वहीं सौरभ ने फिल्म 'ये तेरा घर ये मेरा घर' (2001) में काम किया था, जबकि अन्नू को प्रियदर्शन की 'मुस्कुराहट' (1992) और 'गर्दिश' (1993) जैसी फिल्मों में देखा गया था। फिलहाल फैंस फिल्म के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

Advertisement