Loading...
'मिर्जापुर सीजन 4' के साथ आगे बढ़ेगा कुर्सी और सियासत का खेल, सीरीज पर आया अपडेट
'मिर्जापुर सीजन 4' के लिए तैयारी शुरू

'मिर्जापुर सीजन 4' के साथ आगे बढ़ेगा कुर्सी और सियासत का खेल, सीरीज पर आया अपडेट

Jul 29, 2026
01:44 pm

क्या है खबर?

अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय सीरीज 'मिर्जापुर' अपने चौथे सीजन के साथ वापसी करेगी। इसका तीसरा सीजन 2024 में आया था, जिसके अंत ने अगली कड़ी को लेकर लोगों को उत्सुकता बढ़ा दी थी। फिलहाल तो निर्माता 'मिर्जापुर: द मूवी' की तैयारी में जुटे हैं, जिसमें अली फजल और पंकज त्रिपाठी अपने किरदारों के साथ बड़े पर्दे पर तहलका मचाएंगे। इस बीच, निर्देशक गुरमीत सिंह ने 'मिर्जापुर सीजन 4' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट साझा किया है।

तैयारी

चौथे सीजन के लेखन का काम जारी

वैरायटी इंडिया से बातचीत में, निर्देशक ने चौथे सीजन को लेकर कहा, "स्क्रिप्टिंग चल रही है। मैं इतना ही कह सकता हूं कि स्क्रिप्टिंग हो रही है, और हम इसके लिए बहुत उत्सुक हैं।"

उनके द्वारा की गई पुष्टि से संकेत मिलता है कि 'मिर्जापुर' की दुनिया अपने पहले थिएटर रिलीज के बाद भी जारी रहेगी और कुसी व सियासत का खेल अभी खत्म नहीं होगा।

हालांकि, सीरीज की कहानी से जुड़े आगामी पहलुओं को गुप्त रखा जा रहा है।

फिल्म

पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी 'मिर्जापुर' की कहानी

निर्देशक ने आगे कहा, "फिलहाल फिल्म ही सबकुछ है, इसलिए मेरे लिए यह बताना बहुत मुश्किल होगा कि चीजें कैसे घटित हो रही हैं। सारा ध्यान फिल्म पर है क्योंकि हमारे लिए इसे पूरा कर पाना एक बहुत ही अनोखी बात है।"

हालांकि, उन्होंने पुष्टि की है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' पर काम पूरा करने के बाद, सीजन 4 का निर्देशन करना उनका अगला प्रमुख निर्देशन कार्य होगा।

बता दें, फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT