नेटफ्लिक्स पर आने वाली है सिनेमाघरों में तबाही मचाने वाली 'ऑब्सेशन', एक खिलौना जो उड़ाएगा आपकी नींद
यूट्यूबर से फिल्ममेकर बने करी बार्कर के निर्देशन में बनी हॉरर-ड्रामा फिल्म 'ऑब्सेशन' 17 नवंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स (US) पर रिलीज होने के लिए तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को हैरान करने वाली ये फिल्म अभी से ही प्रीमियम वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म्स पर रेंट (किराए) या खरीद के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अगर आप अमेरिका से बाहर रहते हैं तो लाइसेंसिंग समझौतों के कारण आपके देश में इसकी स्ट्रीमिंग की तारीखें अलग हो सकती हैं।
जानिए कितने में देख सकते हैं फिल्म
माइकल जॉनस्टन और इंदे नवार्रेट के शानदार अभिनय से सजी हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' की कहानी 'बेअर' नाम के एक अकेले कॉलेज छात्र के इर्द-गिर्द घूमती है। बेअर अपनी दोस्त निकी को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए एक रहस्यमयी खिलौने का सहारा लेता है, लेकिन जैसे ही इस पर काले जादू का साया मंडराने लगता है, इसके परिणाम बेहद खौफनाक और जानलेवा रूप ले लेते हैं। अगर आप नेटफ्लिक्स पर इसके रिलीज होने का इंतजार नहीं करना चाहते तो फिलहाल इसे लगभग 1,900 में(किराए पर ले सकते हैं या लगभग 2,380 में हमेशा के लिए खरीद सकते हैं।