कई सालों बाद निर्देशक भरतबाला और संगीत के दिग्गज एआर रहमान एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं, इस बार उनकी फिल्म का नाम 'बनारस' है।
यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2026 में इंडियन पैनोरमा सेक्शन में पहली बार दिखाई जाएगी।
यह फिल्म पिता-बेटी के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत का खास रंग देखने को मिलेगा। भरतबाला 'मरियम' (2013) के बाद इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं।
'बनारस' के साथ शिवहंस पिक्चर्स का हिंदी में डेब्यू
'बनारस' फिल्म में अभिषेक बनर्जी, शहाना गोस्वामी, नीरज काबी और एंटनीथासन जेसुथासन जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं।
इस फिल्म को शिवहंस पिक्चर्स ने बनाया है और यह उनका हिंदी सिनेमा में पहला प्रोजेक्ट है। फिल्म से सिनेमैटोग्राफर मार्क कोनिक और ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी जैसे बड़े नाम भी जुड़े हैं।
यह फिल्म पारिवारिक रिश्तों और भारतीय संस्कृति की गहराइयों में ले जाने वाली एक भावुक कहानी होने का दावा करती है।