LOADING...
'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले आदित्य धर का फैंस के नाम खत, लिखी ये बात
आदित्य धर ने फैंस का जताया आभार

'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले आदित्य धर का फैंस के नाम खत, लिखी ये बात

Mar 13, 2026
09:38 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की रिलीज में बस कुछ दिन बाकी हैं। निर्देशक आदित्य धर इसे फाइनल टच देने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। यहां तक कि अपने जन्मदिन (12 मार्च) पर भी उन्होंने सारा वक्त अपनी आगामी फिल्म को दे दिया। इस बीच, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में आदित्य ने न सिर्फ फैंस को धन्यवाद दिया, बल्कि वायरल हुए 'पीक डिटेलिंग' मीम्स पर भी प्रतिक्रिया दी।

पोस्ट

आदित्य ने आभार जताते हुए साझा किया पोस्ट

निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जैसे ही मैं अपना जन्मदिन 'धुरंधर 2' को फाइनल टच देने में बिता रहा हूं, मैं खुद को बीते हुए शानदार साल पर नजर डालते हुए पाता हूं। मैं कृतज्ञता की भावना से अभिभूत हूं। उस टीम के लिए जो मेरे साथ चलती है, और उनके लिए जिन्होंने वर्षों से मेरे काम में विश्वास दिखाया।' उन्होंने लिखा, 'आपके मैसेज, ट्वीट, स्टोरीज और 'आदित्य धर की जबरदस्त डिटेलिंग' वाले मीम्स पढ़कर मेरा दिल भर आया है।'

सीख

आदित्य को मिली ये सीख

उन्होंने आगे लिखा, 'अगर इस साल ने मुझे कुछ सिखाया तो ये कि अपने सपनों पर से विश्वास न खोएं। चाहे वे कितने भी बड़े क्यों न हों। पूरी ईमानदारी से अपना काम करें। ये ब्रह्मांड आपको जवाब जरूर देगा। अब काम पर वापस। फिल्मों में मिलते हैं!!!' बता दें, 'धुरंधर' पहली बार दिसंबर, 2025 में रिलीज हुई थी जिसने दुनियाभर में लगभग 1,300 करोड़ कमाए थे। इसका सीक्वल 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए आदित्य धर का पोस्ट

Advertisement