'धुरंधर 2' से पहला गाना 'आरी आरी' हुआ जारी, धमाकेदार संगीत भर देगा जोश
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' से पहला गाना 'आरी आरी' जारी हो गया है। जिस तरह पहली किस्त के गाने 'ना दे दिल परदेसी नू' ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था और वह हर किसी की जुबान पर चढ़ गया था। उसी तरह 'आरी आरी' को दूसरी किस्त में पेश किया है जो मशहूर पंजाबी गाने 'आरी आरी' का नया संस्करण बनकर उभरा है। यह गाना आधुनिक संगीत और पंजाबी बीट का जबरदस्त मेल है।
गाना
इन कलाकारों ने 'आरी आरी' को दी आवाज
'आरी आरी' के नए संस्करण को बॉम्बे रॉकर्स ने तैयार किया है। संगीत रचना, संयोजन और प्रोग्रामिंग शशवत सचदेव ने की है, जबकि नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), खान साहब, जैस्मीन सैंडलस और सुधीर यदुवंशी ने आवाज दी है। रैप के बोल रेबल और टोकन ने मिलकर लिखे और गाए हैं। गीत इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स ने लिखे हैं, जबकि संगीत एडम लुकास ने दिया है। गाने में 'धुरंधर 2' के ट्रेलर के दृश्यों को शामिल किया गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'आरी आरी' गाने की झलक
"You Better Watch Your Head"...
— Sugan Krish (@Im_Sugan07) March 12, 2026
Aari Aari – #DhurandharTheRevenge 🔥
From the first beat to the last frame…
absolute madness on screen.
Not just a song,will witness a
a proper theatre moment on 7 days..💥🔥#AariAari#Dhurandhar2 @AdityaDharFilms pic.twitter.com/c6zzD0t7iI
रिलीज
जानिए कब रिलीज हो रही 'धुरंधर 2'
आदित्य धर द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें रणवीर अपने पुराने किरदार हमजा अली मदारी के रूप में वापसी करेंगे जाे असल में भारत का जासूस जसकीरत सिंह रंगी है। उनके अलावा, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अपने-अपने किरदारों में वापसी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म में यामी गौतम का कैमियो होने की अटकलें भी हैं।