दीपिका कक्कड़ ने शुरू कराई इम्यूनोथेरेपी, पति शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में दिया बड़ा अपडेट
अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने HN रिलायंस अस्पताल में इम्यूनोथेरेपी का इलाज शुरू करवा दिया है। उनके पहले सेशन में करीब 3 से 4 घंटे का समय लगा। उनके पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग के जरिए फैंस को यह जानकारी दी है।
शोएब ने फैंस को भरोसा दिलाते हुए कहा कि फिलहाल दीपिका की कोई नई सर्जरी (ऑपरेशन) नहीं होने वाली है। पिछले साल ट्यूमर हटाने और हाल ही में हुए सिस्ट के इलाज के बाद, अब दीपिका ने आगे की रिकवरी के लिए इम्यूनोथेरेपी का यह रास्ता चुना है।
पिता की सेहत पर क्या बोले शोएब?
शोएब ने अपने पिता की हालत के बारे में भी बताया। उनके पिता ब्रेन हैमरेज से उबर रहे हैं। 10 दिनों बाद अब वो बोलने लगे हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं, हालांकि अब भी उन्हें स्पीच थेरेपी की जरूरत है। शोएब पिछले एक हफ्ते से अस्पताल के पास ही ठहरे हुए हैं, जिसके चलते उनके काम में देरी हो गई है और वो अपने घर व बेटे रुहान से दूर हैं।