LOADING...
दीपिका कक्कड़ को अस्पताल से मिली छुट्‌टी, बताया अब कैसी है तबीयत
दीपिका कक्कड़ ने साझा किया व्लॉग

दीपिका कक्कड़ को अस्पताल से मिली छुट्‌टी, बताया अब कैसी है तबीयत

Feb 27, 2026
07:19 pm

क्या है खबर?

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ अपने स्वास्थ्य के चलते खबरों में बनी हुई हैं। पिछले साल उन्होंने बताया था कि वो स्टेज 2 के लिवर कैंसर से पीड़ित हैं। इस घातक बीमारी से निजात पाने के लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। हाल ही में, अभिनेत्री को चेकअप के दौरान पेट में एक सिस्ट होने का पता चला था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। हालांकि, सिस्ट का उपचार करवाने के बाद दीपिका घर लौट आई हैं।

व्लॉग

दीपिका कक्कड़ ने व्लॉग में दिया हेल्थ अपडेट

दीपिका ने यूट्यूब पर अपना ताजा व्लॉग साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि सिस्ट का प्रोसीजर ठीक रहा है। वह 26 फरवरी की शाम घर लौट आईं। उन्होंने कहा, "जब मैं इलाज करवाने जा रही थी, तो बहुत परेशान थी। मैं बहुत रो रही थी। डॉक्टरों ने मुझे शांत कराया। इस बार प्रोसीजर OT में नहीं, CT रूम में हुआ। यह RFA नाम का उपचार है, जिसमें उन्होंने मेरे सिस्ट को जला दिया और क्योंकि यह बहुत छोटा था।"

दर्द

अभिनेत्री को अभी भी करना पड़ रहा दर्द का सामना

दीपिका ने आगे कहा, "मुझे अभी भी उस जगह दर्द महसूस हो रहा है जहां सर्जरी हुई थी। जब मैं हिलती हूं, तो मुझे दर्द होता है। इस बार, जब मुझे होश आया तो बहुत दर्द महसूस हुआ।" अभिनेत्री ने अपने फैंस से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की गुजारिश की है। बता दें, दीपिका के पेट में 13 mm का सिस्ट मिला था जिसका खुलासा उनके पति शोएब इब्राहिम ने हालिया व्लॉग में किया था।

Advertisement