NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जय माता वैष्णो देवी की' में वैष्णो देवी की मां का किरदार निभाएंगी दीपिका चिखलिया
    मनोरंजन

    'जय माता वैष्णो देवी की' में वैष्णो देवी की मां का किरदार निभाएंगी दीपिका चिखलिया

    'जय माता वैष्णो देवी की' में वैष्णो देवी की मां का किरदार निभाएंगी दीपिका चिखलिया
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 26, 2021, 04:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'जय माता वैष्णो देवी की' में वैष्णो देवी की मां का किरदार निभाएंगी दीपिका चिखलिया
    दीपिका चिखलिया

    दीपिका चिखलिया मनोरंजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाया था। 'रामायण' में दिखने के बाद उन्हें विशेष पहचान मिली थी। अब उनके आगामी प्रोजेक्ट के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो शो 'जय माता वैष्णो देवी की' में वह वैष्णो देवी की मां महारानी विजया का किरदार निभाएंगी। इस शो का निर्माण सागर वर्ल्ड द्वारा किया जाएगा।

    प्रोड्यूसर प्रेम सागर ने दी जानकारी

    प्रोड्यूसर प्रेम सागर ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। प्रेम सागर ने फ्री प्रेस जर्नल को बताया, "जी हां, दीपिका वैष्णो देवी की मां महारानी विजया का किरदार निभा रही हैं। इस किरदार के लिए वह वास्तव में हमारी स्वाभाविक पसंद थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि वैष्णो देवी जिनकी हम आज पूजा करते हैं, वो महाकाली, महा सरस्वती और महालक्ष्मी की संयुक्त अभिव्यक्तियों द्वारा निर्मित हैं।" उन्होंने आगे बताया कि सीता मां भी लक्ष्मी का अवतार हैं।

    वैष्णो देवी की भूमिका में दिखेंगी इशिता गांगुली

    इस शो में वैष्णो देवी की भूमिका में अभिनेत्री इशिता गांगुली नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने इस शो में लाया है। खबरों की मानें तो मेकर्स को ऐसी अभिनेत्री की तलाश थी, जो दया और करुणा का प्रतीक हो। साथ ही उनमें एक भयानक रूप अख्तियार करने का माद्दा हो। इशिता की बड़ी आखों के कारण वह इस रोल के लिए परफेक्ट मानी जा रही हैं।

    महामारी के दौरान उमरगांव के स्वास्तिक स्टूडियो में हुई शूटिंग

    प्रेम सागर ने इससे पहले 'रामायण' और 'जय श्री कृष्णा' को प्रोड्यूस किया है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा, "अब मैं और मेरा बेटा शिव डॉ रामानंद सागर की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि यह शो 'रामायण' की लीगेसी को आगे ले जाएगा।" मेकर्स ने इस शो की शूटिंग 45-50 दिनों की अवधि में कोरोना महामारी के दौरान उमरगांव के स्वास्तिक स्टूडियो में की है।

    दीपिका चिखलिया ने इन फिल्मों में किया काम

    मेकर्स ने बताया कि इस शो को रामानंद सागर की जयंती के मौके पर 29 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। शो के प्री-प्रोडक्शन की प्रक्रिया चल रही है। 'रामायण' के अलावा दीपिका कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'सुन मेरी लैला' से बॉलीवुड की फिल्मों में कदम रखा था। उन्होंने 'घर का चिराग' और 'खुदाई' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में भी देखा गया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी शो
    मनोरंजन
    रामानंद सागर

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई कैंसर
    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ! सलमान खान
    राधिका मदान ने किया नई फिल्म 'रूमी की शराफत' का ऐलान, मिला दिनेश विजान का साथ राधिका मदान
    'पठान' से पहले शाहरुख की इन फिल्मों ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    टीवी शो

    बिग बॉस 16: फराह खान लगाएंगी फटकार, इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगी टीना दत्ता! बिग बॉस 16
    सेहबान अजीम और नियति फिटनानी 'डियर इश्क' के लिए आए साथ, जानिए कब और कहां देखें  हॉटस्टार
    'तारक मेहता...' के डायरेक्टर मालव राजदा ने किया अपने नए शो का ऐलान  तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    अब्दु ने 'बिग बॉस 16' से निकलते ही साइन किया इंटरनेशनल शो 'बिग ब्रदर UK'! अब्दु रोजिक

    मनोरंजन

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान

    रामानंद सागर

    35 साल बाद पर्दे पर फिर राम-सीता बने अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, ऐसे दी प्रस्तुति टीवी शो
    रामानंद सागर के 'रामायण' की टेलीविजन पर फिर वापसी, जानिए कब से होगा प्रसारण बॉलीवुड समाचार
    नौ लाख रुपये में तैयार होता था 'रामायण' का एक एपिसोड, इतनी होती थी कमाई दूरदर्शन
    'रामायण' ने नहीं बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! इस टीवी शो से अभी भी पीछे मनोरंजन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023