Loading...
कोचेला 2027 में फिर गूंजेंगे दिलजीत दोसांझ के सुर, 4 साल बाद होगी धमाकेदार वापसी
कोचेला 2027 में फिर परफॉर्म करेंगे दिलजीत दोसांझ

कोचेला 2027 में फिर गूंजेंगे दिलजीत दोसांझ के सुर, 4 साल बाद होगी धमाकेदार वापसी

Nov 11, 2026
04:05 pm

क्या है खबर?

दिलजीत दोसांझ दुनिया के सबसे मशहूर म्यूजिक फेस्टिवल 'कोचेला 2027' में वापसी करने जा रहे हैं। आयोजकों ने फेस्टिवल की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जिसमें दुआ लिपा, मैडोना, SZA, डैडी यांकी और टेम इम्पाला जैसे गायकों के नाम भी शामिल हैं। दिलजीत ने खुद भी सोशल मीडिया के जरिए कोचेला, 2027 में अपनी उपस्थिति का ऐलान किया है। उनके फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि वह इस प्रतिष्ठित मंच पर जोरदार वापसी कर रहे हैं।

डेब्यू

डेब्यू के 4 साल बाद कोचेला में सुर लगाएंगे दिलजीत

दिलजीत ने कोचेला 2027 की लाइनअप पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किया है। साथ में कैप्शन दिया, 'पंजाबी आ गए मेन स्टेज कोचेला ते ओए।'

इससे पहले, वह 2023 में कोचेला में प्रस्तुति देने वाले पहले मुख्यधारा के भारतीय और पंजाबी कलाकार बने थे। अब 4 साल बाद वह एक बार फिर इस प्रतिष्ठित मंच पर दमदार वापसी करने जा रहे हैं।

लाइनअप के मुताबिक, दिलजीत 9 अप्रैल और 16 अप्रैल, 2027 को परफॉर्म करेंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

आयोजन

कोचेला 2027 की तारीख और जगह

यह भव्य फेस्टिवल अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित इंडियो में 9 से 11 अप्रैल और 16 से 18 अप्रैल, 2027 के बीच आयोजित होगा। फेस्टिवल के पास की बिक्री 13 नवंबर, 2026 से कोचेला की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

वहीं, भारतीय फैंस इस भव्य फेस्टिवल को घर बैठकर यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं।

कोचेला फेस्टिवल में कई दूसरे भारतीय भी शामिल हो चुके हैं, जिनमें AP ढिल्लों और सिड श्रीराम ने 2024 में अपनी भव्य प्रस्तुति दी थी।

ADVERTISEMENT