दिलजीत दोसांझ के नाम बड़ी उपलब्धि, लैटिन ग्रैमी के मंच पर बढ़ाएंगे भारत का मान
क्या है खबर?
भारतीय संगीत में धमाल मचाने के बाद दिलजीत दोसांझ अब पंजाबी गानों को पूरी दुनिया में मशहूर कर रहे हैं। उनके नाम एक और बहुत बड़ी कामयाबी जुड़ गई है। 'लैटिन रिकॉर्डिंग एकेडमी' ने 2026 के लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड्स में दिलजीत के गाने और परफॉर्म करने का ऐलान किया है। वो 12 नवंबर को लास वेगास में होने वाले इस बड़े शो में कैरोल जी और बिजराप जैसे दुनिया के जाने-माने गायकों के साथ एक ही मंच पर नजर आएंगे।
उपलब्धि
लैटिन ग्रैमी के मंच पर गूंजेगी दिलजीत की आवाज
'लैटिन रिकॉर्डिंग एकेडमी' ने 27वें सालाना समारोह में परफॉर्म करने वाले कलाकारों के नामों का ऐलान किया है।
इस सूची में दिलजीत का नाम भी शामिल है। उनके साथ कैरोल जी, बिजारैप और डीजे प्रीमियर जैसे मशहूर विदेशी कलाकार भी मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
इस खबर से दिलजीत के भारतीय फैंस काफी खुश हैं। उनकी टीम ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'पंजाबी आ गए ग्रैमी ओए।'
सितारे
दिलजीत दोसांझ के साथ मंच पर धमाल मचाएंगे ये अंतरराष्ट्रीय कलाकार
इस समारोह में दिलजीत के अलावा कई और बड़े विदेशी कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें ब्राजील की मशहूर पॉप गायिका अनिता, डैडी यांकी, रोजालिया, कैमिला फर्नांडिस, सोफिया रेयेस और जुएनेस जैसे मशहूर गायक के नाम शामिल हैं। इनके अलावा क्रिश्चियन कास्त्रो, लुइस फिगुएरोआ और म्यूजिक बैंड 'द वॉर्निंग' भी समारोह में परफॉर्म करेंगे। इस बार लैटिन ग्रैमी के मंच पर दुनिया के कई मशहूर कलाकार एक साथ नजर आएंगे।
खुशी
दिलजीत की उपलब्धि पर झूम उठे फैंस
दिलजीत का नाम आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक यूजर ने लिखा, 'ये हर पंजाबी के लिए बहुत गर्व की बात है।'
दूसरे ने लिखा, ' वो देश के सबसे महान म्यूजिक स्टार हैं।' कई लोगों ने कमेंट किया कि दिलजीत ने एक और नया मुकाम हासिल कर लिया है।
बता दें कि 27वें लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड्स 12 नवंबर को लास वेगास के MGM ग्रैंड गार्डन एरिना में आयोजित होंगे।
ट्विटर पोस्ट
लैटिन ग्रैमी में पहली बार परफॉर्म करेंगे दिलजीत दोसांझ
¡CONFIRMADO! 🎶🙌 @diljitdosanjh formará parte de la 27.a Entrega Anual del #LatinGRAMMY, este 12 de noviembre desde Las Vegas. pic.twitter.com/ckDXaQljJa
— The Latin Recording Academy / Latin GRAMMYs (@LatinGRAMMYs) November 5, 2026
जानकारी
दिल्ली के बाद अब इंदौर में जलवा बिखेरेंगे दिलजीत
दिलजीत इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर' में व्यस्त हैं। दिल्ली से शुरू हुए इस टूर का अगला शो 15 नवंबर को इंदौर में होगा। इसके अलावा उन्होंने नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के लिए एक सुरीली 'हनुमान चालीसा' भी गाई है।