दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट के लिए उमड़े फैंस, धमकी भी नहीं कम कर पाई जोश
क्या है खबर?
दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ऑरा इंडिया टूर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी कड़ी में वह आज रात, 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में लाइव परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में बम की धमकी मिलने के बावजूद, दिलजीत के शो के लिए फैंस का जोश कम नहीं हुआ और वह कॉन्सर्ट का गेट खुलने से पहले ही हजारों की तादात में वेन्यू पर पहुंच गए।
खुमार
धमकी पर भारी पड़ा दिलजीत के फैंस का जोश
सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट के वेन्यू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शो शुरू होने से पहले ही लोगों की भीड़ आती दिख रही है। यह नजारा गायक के प्रति उनकी खुमारी को साफ बयां कर रहा है।
कॉन्सर्ट का गेट खुलने में लंबा समय होने के बावजूद, लोग कतार में लगकर शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लोग दोपहर करीब 2:30 बजे ही वेन्यू पर आने लगे थे।
सुरक्षा
कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद
हाल ही में बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद, दिलजीत का मुंबई कॉन्सर्ट सुरक्षा के घेरे में है।
मुंबई पुलिस ने 500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को वेन्यू के आसपास तैनात कर रखा है। बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीमों ने भी मैदान की तलाशी ली है।
इसके अलावा, डॉग स्क्वायड और 1,500 से ज्यादा निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं जो भीड़ पर नजर रखेंगे। वहीं, चेकिंग के लिए 5 एंट्री गेट किए गए हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए अन्य वीडियो
Mumbai, Maharashtra: The Anti-Narcotics Cell (ANC) team is on alert ahead of Punjabi singer Diljit Dosanjh's concert pic.twitter.com/CJGufLiHUG
— IANS (@ians_india) November 27, 2026