दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' 2 दिन में OTT से हटी, जानिए क्या है पूरा मामला?
दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म 'सतलुज' 3 जुलाई को Zee5 इंडिया पर रिलीज हुई थी, लेकिन सिर्फ 2 दिन बाद ही प्लेटफॉर्म से गायब हो गई।
इस फिल्म की कहानी 1990 के दशक के अशांत पंजाब में मानवाधिकारों के लिए लड़ने वाले कार्यकर्ता जसविंत सिंह खालरा के संघर्ष को दिखाती है।
इस फिल्म को पहले भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। 2022 में CBFC ने तो इसमें 127 कट लगाने और इसका नाम बदलने तक को कहा था।
निर्माताओं ने 'सतलुज' को सीधे OTT पर किया रिलीज
टोरंटो में होने वाले प्रीमियर को छोड़ने और बॉम्बे हाई कोर्ट में चले एक मामले के बाद, फिल्म के निर्माताओं ने इसे सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया।
फिल्म की कहानी वही रही, बस नाम बदल दिया गया था। इसके बावजूद, Zee5 इंडिया ने मौजूदा घटनाओं का हवाला देते हुए फिल्म को हटा दिया। हालांकि, यह फिल्म अभी भी दुनियाभर में स्ट्रीम हो रही है।
फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहन ने कहा कि वह 'अभी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं'। उधर, Zee5 ने भी भरोसा दिलाया है कि वे भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म को वापस लाने के सभी मुमकिन तरीके ढूंढ रहे हैं।