दिलजीत दोसांझ और डैडी यांकी ने नए पंजाबी-स्पेनिश गाने 'पोकीतो' के लिए मिलाया हाथ
क्या है खबर?
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने प्यूर्टो रिको के गायक डैडी यांकी से हाथ मिला लिया है। दोनों कलाकार 'पोकीतो' नाम का एक गाना लेकर आए हैं, जो पंजाबी और स्पेनिश भाषा का एक धमाकेदार कोलैबरेशन है। इस गाने में पंजाबी और स्पेनिश बोलों का मिश्रण है और वीडियो में दोनों जगहों की संस्कृति को दर्शाया गया है। गाने को दोनों कलाकारों ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है।
गाना
गाने में दिखा दोनों गायकों का खास अंदाज
शुक्रवार को रिलीज हुए इस गाने पर खबर लिखे जाने तक 25 लाख से ज्यादा व्यू हो चुके हैं। गाने की शुरुआत दिलजीत पंजाबी बोल से करते हैं, जिसके बाद डैडी यांकी अपने खास लैटिन अंदाज में गाते नजर आते हैं।
बार-बार आने वाला हुक, 'पोकीतो आ पोकीतो' गाने का खास हिस्सा है, जो दोनों भाषाओं को आपस में जोड़ता है। इस गाने से दिलजीत के संगीत कोलैबरेशन की बढ़ती सूची में एक और अंतरराष्ट्रीय नाम जुड़ गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें दोनों कलाकारों की झलक
Diljit Dosanjh X Daddy Yankee 🇮🇳🇵🇷 pic.twitter.com/6jCEuB3PLE
— BRMS MUSIC (@BRMS_MUSIC) October 30, 2026