'बागबान' के लिए अमिताभ बच्चन नहीं, ये बड़ा अभिनेता था निर्माताओं की पहली पसंद
क्या है खबर?
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म 'बागबान' को दर्शकों को काफी प्यार मिला। 3 अक्टूबर, 2003 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है।
10 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 43.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 'बागबान' की रिलीज को आज यानी 3 अक्टूबर को 21 साल पूरे हो गए हैं।
क्या आप जानते हैं अमिताभ इस फिल्म के लिए निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थे?
पसंद
दिलीप कुमार थे पहली पसंद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बागबान' के लिए अमिताभ नहीं, बल्कि दिलीप कुमार निर्देशक की पहली पसंद थे। हालांकि, उन्होंने 'राज मल्होत्रा' की भूमिका निभाने से साफ इनकार कर दिया था।
बीआर चोपड़ा की बहू रेनू चोपड़ा ने खुद यह खुलासा किया था।
उन्होंने कहा था, "मेरे ससुर 'बागबान' को दिलीप कुमार के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन बाद में उनकी तबीयत खराब रहने लगी और वह फिल्म से पीछे हट गए।"
बागबान
2003 में रिलीज हुई थी फिल्म 'बागबान'
'बागबान' का निर्देशन रवि चोपड़ा ने किया था। यह एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें अमिताभ और हेमा ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था।
दोनों अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन जब बेटे बड़े हो जाते हैं तो वे अपने मां बाप का बिल्कुल ख्याल नहीं रखते। वे अपने मां और पिताजी को अलग-अलग कर देते हैं और उनका अपमान करते हैं।
इस फिल्म में सलमान खान और महिमा चौधरी भी नजर आए थे।
जानकारी
7 जुलाई, 2021 को दुनिया को अलविदा कह गए दिलीप
दिलीप की बात करें तो 'ट्रेजेडी किंग' कहे जाने वाले अभिनेता 7 जुलाई, 2021 को 98 वर्ष की उम्र में इस दुनिया से चले गए थे। उनका मुंबई में देहांत हुआ था।