NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / परिणीति चोपड़ा इन लोकप्रिय फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं, एक ने ऑस्कर में मचाई थी धूम
    अगली खबर
    परिणीति चोपड़ा इन लोकप्रिय फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं, एक ने ऑस्कर में मचाई थी धूम
    परिणीति चोपड़ा ने ठुकराई थीं ये फिल्में

    परिणीति चोपड़ा इन लोकप्रिय फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं, एक ने ऑस्कर में मचाई थी धूम

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 22, 2023
    07:30 am

    क्या है खबर?

    परिणीति चोपड़ा ने 2011 में फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बह्ल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    इसके बाद फिल्म 'इशकजादे' से उन्हें लोकप्रियता मिली थी। 22 अक्टूबर को परिणीति अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं।

    वह 'हंसी तो फसी', 'सायना' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड की कई ऐसी बड़ी फिल्में हैं, जिन्हें उन्होंने ठुकरा दिया था।

    आइए बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों पर नजर डालते हैं, जो पहले परिणीति की झोली में आई थीं।

    #1

    'एनिमल' 

    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

    निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने यह फिल्म पहले परिणीति को दी थी। शूटिंग के ऐन पहले परिणीति ने यह फिल्म छोड़ दी थी।

    उन्हें अमर सिंह चमकीला की बायोपिक 'चमकीला' का प्रस्ताव मिला था। परिणीति हमेशा से इम्तियाज अली की फिल्म में काम करना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने 'एनिमल' की जगह 'चमकीला' को चुना।

    #2

    'RRR'

    'RRR' की पिछले साल ऑस्कर पुरस्कार समेत दुनियाभर में धूम रही।

    इस फिल्म में 'सीता' की भूमिका पहले परिणीति को मिली थी। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। बाद में यह किरदार आलिया भट्ट की झोली में गया।

    फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में आलिया, राम चरण के किरदार 'राम' की प्रेमिका की भूमिका में थीं।

    एसएस राजामौली की इस फिल्म ने कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे।

    #3

    'उड़ता पंजाब'

    'उड़ता पंजाब' ने आलिया के करियर को नई दिशा दी थी। इस फिल्म में भी यह भूमिका आलिया से पहले परिणीति को मिली थी।

    उस वक्त किन्हीं वजहों से परिणीति ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था।

    फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में शाहिद और आलिया के अलावा करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

    #4

    'पीकू'

    बाप-बेटी के रिश्ते को दिखाने वाली इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    यह फिल्म दीपिका से पहले परिणीति को ऑफर हुई थी। उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया था।

    एक बातचीत में उन्होंने इस फैसले पर अफसोस जताते हुए कहा था, "मैं उसी समय एक दूसरी फिल्म करने वाली थी और फिर वह फिल्म भी नहीं बनी। ऐसे में वह मेरा नुकसान था।"

    #5

    'शिद्दत 2'

    2021 में आई रोमांटिक फिल्म 'शिद्दत' को खूब पसंद किया गया। फिल्म में सनी कौशल और राधिका मदान की जोड़ी नजर आई थी। सनी और परिणीति के साथ फिल्म के सीक्वल की घोषणा हुई थी।

    हालांकि, कुछ समय पहले खबर आई थी कि परिणीति ने यह फिल्म छोड़ दी है।

    दरअसल, फिल्म की शूटिंग को अक्टूबर के लिए टाल दिया गया था। अक्टूबर में वक्त न होने के कारण उन्होंने 'शिद्दत 2' से किनारा कर लिया।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अभिनय से पहले परिणीति यशराज फिल्म्स में बतौर पीआर कंसल्टेंट काम करती थीं। 'बैंड बाजा बारात' के प्रचार के दौरान उन्हें लगा कि वह अभिनय करना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अभिनय की तैयारी करने लगीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परिणीति चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    परिणीति चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा के भाई ने अभिनेत्री की सगाई की अनदेखी तस्वीर की साझा राघव चड्ढा
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर के इस आलीशान होटल में कर सकते हैं शादी    राघव चड्ढा
    परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'शिद्दत 2' से किया किनारा, जानिए इसके पीछे की वजह  आगामी फिल्में
    परिणीति चोपड़ा अब एक्टिंग के बाद बिजनेस में भी आजमाएंगी हाथ, जानिए कहां किया निवेश बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: आयुष्मान खुराना की इन फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग आयुष्मान खुराना
    आयुष्मान खुराना के पास है इतनी संपत्ति, महंगी गाड़ियों के भी हैं शौकीन  आयुष्मान खुराना
    ईशा कोप्पिकर ने राजनीति में भी खेली पारी, 'खल्लास गर्ल' को कितना जानते हैं आप? ईशा कोप्पिकर
    जन्मदिन विशेष: गायक लकी अली अपने इन सदाबहार गानों से बने लाखों दिलों की धड़कन  लकी अली

    बॉलीवुड समाचार

    69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर रहीं विजेताओं को सम्मानित, यहां देखें समारोह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
    'टाइगर 3' के ट्रेलर से पहले सामने क्यों नहीं आई इमरान हाशमी की झलक? किया खुलासा इमरान हाशमी
    आलिया और कृति सैनन को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, जानिए कौन-कौन बना विजेता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
    वहीदा ने निर्देशकों की दकियानूसी सोच पर कसा तंज, बोलीं- मैंने किसी की एक न सुनी वहीदा रहमान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025