संजय दत्त को इस नाम से जानते हैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा
क्या है खबर?
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुन्ना भाई MBBS' बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है।
साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म अभिनेता संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
उन्होंने फिल्म में 'मुन्ना भाई' का किरदार निभाकर सबका दिल जीत लिया था।
आज संजय अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में क्या आप जानते हैं संजय को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 'मुन्ना भाई' के नाम से जानते हैं।
रिपोर्ट
लेखक अभिजात जोशी ने किया था खुलासा
इंडिया टूडे से बातचीत में लेखक अभिजात जोशी ने खुलासा किया था कि ओबामा, संजय को 'मुन्ना भाई' के नाम से जानते हैं।
2004 में ओबामा एक कार्यक्रम के दौरान संजय से मिले थे और उनके प्रति प्रशंसकों की दीवानगी देखकर वे हैरान थे।
इसके बाद संजय ने जोशी को बताया था कि ओबामा उन्हें 'मुन्ना भाई' नाम से जानते हैं।
जोशी ने कहा था, "मुझे उनकी बातों पर यकीन नहीं हुआ। मैंने सोचा कि संजय ने ड्रिंक की होगी।"
आगामी फिल्में
फिल्म 'घुड़चढ़ी' में नजर आएंगे संजय
काम के मोर्चे पर बात करें तो संजय को आखिरी बार 'लियो' में देखा गया था, जिसमें वह विजय के साथ नजर आए थे।
इन दिनों संजय अपनी फिल्म 'घुड़चढ़ी' को लेकर चर्चा में हैं। रवीना टंडन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसका प्रीमियर 9 अगस्त, 2024 से जियो सिनेमा पर होने जा रहा है।
इसके अलावा संजय फिल्म 'KD द डेविल' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे।