NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? ये पांच फिल्में ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा
    मनोरंजन

    क्या आप जानते हैं? ये पांच फिल्में ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा

    क्या आप जानते हैं? ये पांच फिल्में ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा
    लेखन नेहा शर्मा
    May 01, 2022, 07:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    क्या आप जानते हैं? ये पांच फिल्में ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा
    अनुष्का शर्मा ने ठुकराईं ये फिल्में

    बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार अनुष्का शर्मा ने 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म से वह दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं और अपनी इसी फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गई थीं। आज यानी 1 मई को अनुष्का अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों को ठेंगा दिखाया। आइए उन्हीं फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

    की एंड का

    फिल्म 'की एंड का' 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें अर्जुन कपूर लीड रोल में थे और करीना कपूर खान उनके साथ रोमांस करती दिखी थीं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अर्जुन और करीना की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी, लेकिन असल में करीना इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। अनुष्का को इसका प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। फिर निर्देशक आर बाल्की ने करीना से संपर्क किया था।

    2 स्टेट्स

    इस फिल्म के हीरो भी अर्जुन कपूर ही थे, लेकिन इसमें उनकी जोड़ी आलिया भट्ट के साथ बनी थी। यह चेतन भगत के इसी नाम से आए उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म में आलिया ने बहुत अच्छा काम किया था, लेकिन निर्देशक अभिषेक वर्मन इसमें आलिया के बजाय अनुष्का को कास्ट करना चाहते थे। उनसे इसे लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन अनुष्का ने फिल्म के किरदार में दिलचस्पी नहीं दिखाई। लिहाजा एक और हिट फिल्म आलिया के हिस्से आ गई।

    तमाशा

    निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दिखी थी। फिल्म भले ही हिट नहीं हुई, लेकिन इसमें रणबीर-दीपिका की पर्दे पर साथ वापसी ने दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ा दिया था। इम्तियाज अपनी इस फिल्म में दीपिका नहीं, अनुष्का को साइन करने वाले थे, लेकिन अनुष्का इससे पीछे हट गईं। कारण यह सामने आया कि वह 'बॉम्बे वेलवेट' जैसी सुपर फ्लॉप फिल्म के बाद दोबारा रणबीर संग अपनी जोड़ी नहीं बनाना चाहती थीं।

    बार बार देखो

    इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी नजर आई थी। इसका निर्देशन नित्या मेहरा ने किया था। फिल्म 9 सितंबर, 2016 को आई और बॉक्स ऑफिस पर इसने काफी अच्छी कमाई की। हालांकि, इस फिल्म के लिए निर्देशक ने सबसे पहले अनुष्का से ही बात की थी। वह उनकी पहली पसंद थीं, लेकिन अनुष्का को फिल्म की कहानी और अपना किरदार कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्होंने इसका हिस्सा बनने से मना कर दिया।

    आगाडू

    यह एक तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें महेश बाबू ने मुख्य भूमिका निभाई थी और इसमें उनकी जोड़ीदार थीं तमन्ना भाटिया। फिल्म में सोनू सूद भी नजर आए थे। 19 सितंबर, 2014 को दुनियाभर में इस फिल्म को 2,000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। 'आगाडू' को समीक्षकों से भी हरी झंडी मिली थी। इस फिल्म के लिए महेश बाबू के अपोजिट लीड रोल के लिए अनुष्का से संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    अनुष्का ने फिल्म '3 इडियट्स' के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन निर्देशक राजकुमार हिरानी ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। फिर करीना कपूर खान की फिल्म में एंट्री हुई थी। फिल्म की ना सिर्फ दर्शकों, बल्कि समीक्षकों ने भी दिल खोलकर तारीफ की थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    अनुष्का शर्मा
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में औसतन हर पांचवीं पारी में शतक लगाते हैं कोहली विराट कोहली
    एमएस धोनी हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय कप्तान एमएस धोनी
    सुकेश चंद्रशेखर ने चाहत खन्ना को बताया 'गोल्ड डिगर', आरोपों का किया खंडन सुकेश चंद्रशेखर
    एशिया कप 2023: श्रीलंका या UAE में शिफ्ट हो सकता है टूर्नामेंट- रिपोर्ट  भारत बनाम पाकिस्तान

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर
    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन
    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान

    अनुष्का शर्मा

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे ऋषिकेश, धार्मिक अनुष्ठान में लेंगे हिस्सा विराट कोहली
    अथिया से पहले बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की क्रिकेटर्स से शादी अथिया शेट्टी
    अनुष्का शर्मा पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट, आयकर विभाग से जुड़ा है मामला आयकर विभाग
    शाहरुख से लेकर अनुष्का तक, इस साल पर्दे पर वापसी कर रहे ये पांच बॉलीवुड सितारे फरदीन खान

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: बस स्टैंड पर चमकी थी जैकी श्रॉफ की तकदीर, जानिए अनसुनी बातें जैकी श्रॉफ
    जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा की टॉप-5 IMDb फिल्में जिन्हें प्रशंसक बार-बार देखना चाहेंगे प्रीति जिंटा
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन फिटनेस के लिए यह वर्कआउट और डाइट प्लान करती हैं फॉलो श्रुति हासन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023