स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के बीच हुई सुलह? इस वायरल वीडियो ने छेड़ दी चर्चा
क्या है खबर?
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सोशल मीडिया पर आया एक वीडियो है, जिसे देखने के बाद उनके बीच सुलह की अटकलों और शादी की संभावनाओं ने जन्म ले लिया है। बता दें कि स्मृति और पलाश 23 नवंबर, 2025 को शादी करने वाले थे, लेकिन एक दिन पहले समारोह अचानक रद्द हो गया। कुछ वक्त बाद दोनों ने अपने अलग होने की पुष्टि करते हुए निजता की मांग की थी।
वीडियो
जानिए वायरल वीडियो में है क्या
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पलाश की बहन और गायिका पलक मुच्छल को मंधाना के पिता के साथ देखा जा सकता है। गायिका उनके पैर छूती हैं और उनका गर्मजोशी से स्वागत करती हैं। वीडियो देखने के बाद लोग इसे मंधाना और मुच्छल परिवारे के बीच फिर से मजबूत संबंधों का संकेत मान रहे हैं। कुछ लोगों ने यहां तक अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि शायद पलाश और मंधाना एक बार फिर साथ आ गए हैं।