LOADING...
अमोल पराशर को डेट कर रहीं हैं कोंकणा सेन, पूर्व पति रणवीर शौरी ने लगाई मोहर
अमोल पराशर के साथ रिलेशनशिप में हैं कोंकणा सेन

अमोल पराशर को डेट कर रहीं हैं कोंकणा सेन, पूर्व पति रणवीर शौरी ने लगाई मोहर

Apr 25, 2024
03:43 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री कोंकणा सेन यूं तो अमूमन अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन अब वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर लोगों के बीच सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, यह चर्चा जाेरों पर है कि कोंकणा अभिनेता अमोल पराशर को डेट कर रही हैं। इस खबर को तूल तब मिला, जब उनके पूर्व पति रणवीर शौरी ने एक ट्वीट किया। अब रणवीर ने ऐसा क्या लिखा, जो उनके रिश्ते पर मोहर लग गई, आइए जानते हैं।

इशारा

रणवीर के ट्वीट कर लगाई मोहर

हाल ही में एक्स पर एक पैरोडी अकाउंट से एक ट्वीट किया गया। राजनेताओं और अन्य हस्तियों पर कटाक्ष करने के लिए मशहूर इस अकाउंट पर लिखा गया कि कोंकणा ने मोदी भक्त रणवीर शौरी को छोड़कर अमोल पराशर को डेट करने का सबसे अच्छा फैसला लिया। दर्शकों की भौंहे तब तन गईं, जब इस ट्वीट को रणवीर ने रीट्वीट कर लिखा, 'मैं इससे सहमत हूं।' उनके इस पोस्ट के बाद से कोंकणा के अफेयर की चर्चा जोरों पर है।

चर्चा

अफेयर पर तेज हुई चर्चा 

अभिनेता के इस कमेंट से हलचल मच गई है। लोगों को लगने लगा है कि कोंकणा वाकई अमोल को डेट कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कोंकणा, अमोल को डेट कर रही हैं? ये कब हुआ?' एक अन्य ने लिखा, 'यह किसी की निजी जिंदगी है। इसमें मत पड़ो दोस्त।' एक ने लिखा,'अरे भाई रणवीर और कोंकणा आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग हुए। कोंकणा की जिंदगी, वो जिसे मर्जी डेट करें। आपको क्या फर्क पड़ता है।'

Advertisement

परिचय

अमोल के बारे में जानिए

अमोल जाने-माने अभिनेता हैं। फिल्म 'सरदार उधम' में उन्हें शहीद भगत सिंह की भूमिका में देखा जा चुका है। उन्होंने फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में कोंकणा के साथ काम किया था। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। अमोल को आखिरी बार फिल्म '36 फार्महाउस' में देखा गया था, जो ZEE5 पर आई थी। कोंकणा जल्द ही आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकारों के साथ फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' में नजर आएंगी।

Advertisement

रिश्ता

कोंकणा ने 2010 में की थी रणवीर से शादी

कोंकणा और रणवीर के रिश्ते की बात करें तो उन्होंने 2007 में डेट करना शुरू किया था और 2010 में एक निजी समारोह में उन्होंने शादी की थी। साल 2011 में वो एक बेटे के माता-पिता भी बने। कुछ ही समय बाद दोनों कुछ वैचारिक मतभेदों के कारण दाेनों अलग-अलग रहने लगे थे। 2020 में कोंकणा और रणवीर का तलाक हो गया। हालांकि, दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।

Advertisement