Loading...
क्या रणबीर कपूर ने किया 'रामायण 3' की ओर इशारा? वीडियो ने शुरू किए कयास
रणबीर कपूर ने 'रामायण 3' की ओर किया इशारा

क्या रणबीर कपूर ने किया 'रामायण 3' की ओर इशारा? वीडियो ने शुरू किए कयास

लेखन सयाली
Nov 03, 2026
01:58 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की नई फिल्म 'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। ये फिल्म 2 भागों में बनी है, जिसका दूसरा भाग 2028 को दिवाली के आस-पास रिलीज हो सकता है। इसी बीच ऐसा लगता है कि रणबीर ने 'रामायण' के तीसरे भाग की संभावना को लेकर अटकलों को हवा दे दी है। उनके एक वीडियो ने ये कयास शुरू कर दिया है, जिस पर प्रशंसक मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

रामायण

क्या बोले रणबीर?

रिव्यू नेशन से बात करते हुए रणबीर ने संकेत दिया कि 'रामायण' की कहानी तय की गई 2 फिल्मों से आगे भी बढ़ सकती है।

उन्होंने कहा, "मैंने दूसरे भाग का 50 प्रतिशत काम पहले ही पूरा कर लिया है। हम अभी इसकी शूटिंग कर रहे हैं। यहां तक कि जब हम दूसरा भाग या अगर कोई तीसरा भाग भी हुआ तो उसे पूरा कर लेंगे, तब भी मुझे नहीं लगता कि ये हमसे कभी दूर होगा।"

कयास

आधिकारिक घोषणा का है इंतजार

रणबीर ने बातों-बातों में तीसरे भाग की संभावना पर जोर दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। इसने प्रशंसकों के मन में जिज्ञासा बढ़ा दी है कि क्या निर्माता तीसरे भाग की योजना बना रहे हैं।

हालांकि, रणबीर की इस बात से 'रामायण 3' की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच निर्माता नमित मल्होत्रा ​​ने भी इस बात का संकेत दिया कि अगर 'रामायण' अच्छा प्रदर्शन करती है तो फिल्म का तीसरा भाग भी आ सकता है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT