Page Loader
क्या रणबीर-आलिया ने वेडिंग टीम को NDA साइन करने के लिए कहा?
रणबीर-आलिया ने वेडिंग टीम को NDA साइन करने को कहा

क्या रणबीर-आलिया ने वेडिंग टीम को NDA साइन करने के लिए कहा?

Apr 06, 2022
08:20 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा जोर-शोर से चल रही है। उनकी शादी की खबरों पर फैंस अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। चर्चाओं का बाजार गर्म है कि ये दोनों 17 अप्रैल को शादी रचा लेंगे। यह कपल गुपचुप तरीके से अपनी शादी का समारोह आयोजित करना चाहता है। अब सुनने में आ रहा है कि रणबीर-आलिया ने अपनी वेडिंग टीम को NDA (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा है।

रिपोर्ट

शादी के बारे में किसी को कुछ बोलने की अनुमति नहीं

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर-आलिया ने वेडिंग टीम को NDA साइन करने के लिए कहा है, ताकि उनकी शादी से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक ना हो। कहा जा रहा है कि यह कॉन्ट्रैक्ट सख्त है और किसी को भी शादी के बारे में कुछ बोलने की अनुमति नहीं मिली है। इसका साफ मतलब है कि उनकी वेडिंग टीम निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए शादी की तैयारी में जुटी है।

बयान

निजी मेकअप कलाकार और स्टाइलिस्ट को भी नहीं दी गई छूट- सूत्र

एक सूत्र ने बताया, "रणबीर और आलिया की शादी में काम करने वाले हर व्यक्ति को NDA पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया है। इसमें उनके निजी मेकअप कलाकार और स्टाइलिस्ट भी शामिल हैं। उनकी वेडिंग टीम जाहिर तौर पर शादी स्क्वाड है। शादी स्क्वाड को भी इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया है।" किसी को भी कपल की शादी के बारे में बोलने या कोई भी फोटो लीक करने की मनाही है।

अन्य शादी

विक्की-कैटरीना की शादी में भी साइन करवाया गया था NDA

इससे पहले कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी अपने मेहमानों से इसी प्रकार के NDA पर साइन करवाए थे। दोनों ने 9 दिसंबर को राजस्थान के होटल सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी की थी। उनकी शादी में फोटोग्राफी की अनुमति नहीं दी गई थी। वीडियोग्राफी की भी मनाही थी। शादी समारोह के SOPs में इस बात का उल्लेख किया गया था कि कोई भी मेहमान शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करेंगे।

मेहमान

रणबीर-आलिया की शादी में ये कलाकार बनेंगे मेहमान

खबरों की मानें तो रणबीर और आलिया ने करण जौहर, शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली, आकांक्षा रंजन, अनुष्का रंजन, रोहित धवन, वरुण धवन, जोया अख्तर और बॉलीवुड के कई अन्य कलाकारों को अपनी शादी में आमंत्रित किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी शादी का कार्यक्रम 14 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चलेगा। वे दोनों कपूर खानदान के पुश्तैनी घर RK हाउस में अपने रिश्ते को शादी का नाम देंगे।

प्रेम-प्रसंग

2017 से दोनों के बीच चल रहा प्रेम-प्रसंग

रणबीर और आलिया के बीच 2017 से प्रेम की केमिस्ट्री चल रही है। 2017 में अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था। दोनों कलाकारों के परिवार वालों को भी इस बात की जानकारी है। आलिया को अक्सर रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ घूमते हुए देखा गया है। रणबीर को भी आलिया की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ समय बिताते हुए देखा गया है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

आलिया से पहले रणबीर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। कैटरीना कैफ के साथ उनके इश्क की गॉसिप खूब हुई थी। दीपिका पादुकोण, नरगिस फाखरी और सोनम कपूर जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी उनकी डेटिंग की खबरें आई थीं।