NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या फिर 'जैक स्पैरो' बनने के लिए जॉनी डेप को मिला 2,535 करोड़ रुपये का ऑफर?
    अगली खबर
    क्या फिर 'जैक स्पैरो' बनने के लिए जॉनी डेप को मिला 2,535 करोड़ रुपये का ऑफर?
    क्या जॉनी डेप को मिला 2,535 करोड़ का ऑफर? (फोटो: डिज्नी)

    क्या फिर 'जैक स्पैरो' बनने के लिए जॉनी डेप को मिला 2,535 करोड़ रुपये का ऑफर?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 27, 2022
    02:35 pm

    क्या है खबर?

    हाल में हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीता है, जिसके बाद फैंस को उम्मीद है कि उनका करियर फिर बुलंदियों को छुएगा।

    ऐसी खबरें भी आई हैं कि 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फ्रेंचाइजी में जॉनी वापसी करेंगे। इस फ्रेंचाइजी में जैक स्पैरो बनकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीता था।

    चर्चा है कि फ्रेंचाइजी में फिर से जैक स्पैरो बनने के लिए जॉनी को 2,535 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है।

    रिपोर्ट

    डिज्नी ने जॉनी को भेजा माफीनामा

    ऑस्ट्रेलियन पॉप कल्चर गॉसिप साइट Poptopic.com के अनुसार, डिज्नी ने जॉनी को माफीनामा भेजा है।

    इतना ही नहीं, कंपनी ने उन्हें 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' में जैक स्पैरो के रूप में वापसी करने के लिए 2,535 करोड़ रुपये की पेशकश भी की है।

    सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही है और फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    बयान

    उम्मीद है जॉनी वापस आएंगे- सूत्र

    एक सूत्र ने बताया, "मुझे पता है कि डिज्नी ने उन्हें गिफ्ट के साथ एक पत्र भेजा है, लेकिन इसकी जानकारी नहीं है कि इसे अभिनेता के पास कैसे भेजा गया। मैं जो आपको बता सकता हूं वो यह है कि स्टूडियो ने जैक स्पैरो के बारे में एक फिल्म के लिए पहले ही एक ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।"

    उन्होंने आगे कहा, "उम्मीद है कि जॉनी माफ कर देंगे और अपने प्रतिष्ठित कैरेक्टर के साथ वापस आएंगे।"

    जानकारी

    एंबर हर्ड के साथ विवाद के चलते प्रभावित हुआ जॉनी का करियर

    बता दें, एंबर हर्ड के खिलाफ मानहानि के मुकदमे के चलते जॉनी का करियर प्रभावित हुआ है। उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गई थी। 'फैंटास्टिक बीस्ट 3' और 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' जैसी फिल्मों के निर्माताओं ने उन्हें साइन करने से इनकार कर दिया था।

    सवाल

    2,535 करोड़ रुपये के ऑफर के अफवाह होने की भी आशंका

    जॉनी को मिले 2,535 करोड़ रुपये के ऑफर की खबर को कुछ लोग अफवाह बता रहे हैं और ऑस्ट्रेलियन साइट की खबर पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    ऐसा इसलिए क्योंकि रिपोर्ट में जो राशि बताई गई है, वो मानहानि के मुकदमे में जॉनी द्वारा बताई गई राशि से मिलती-जुलती है।

    जॉनी ने हाल में कहा था कि वह 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' में जैक स्पैरो के रूप में अब वापस नहीं आएंगे, भले उन्हें कितना बड़ा ऑफर दिया जाए।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' मशहूर हॉलीवुड फिल्म सीरीज है। फिल्म की कहानी मुख्य किरदार कैप्टन जैक स्पैरो के साथ घट रही घटनाओं और रोमांच के इर्दगिर्द घूमती है। यह किरदार जॉनी डेप ने निभाया है। इस फ्रेंचाइजी की पांच फिल्में आ चुकी हैं।

    विवाद

    क्या था जॉनी-एंबर विवाद?

    2018 में एंबर हर्ड ने एक अखबार में घरेलू हिंसा के बारे में लेख लिखा था। जॉनी का कहना था कि इस लेख से उनके करियर पर बुरा असर पड़ा।

    इसी लेख के लिए जॉनी ने अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ 50 मिलियन डॉलर का मानहानि का मुकदमा किया था। इसके बाद एंबर ने भी उन पर 100 मिलियन डॉलर का केस कर दिया।

    सुनवाई के बाद अदालत ने एंबर को 15 मिलियन डॉलर जॉनी को देने का आदेश दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    डिज्नी
    जॉनी डेप
    हॉलीवुड फिल्में

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    हॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड स्टार काइली ने अपने दूसरे बच्चे के नाम का किया खुलासा इंस्टाग्राम
    अमेजन प्राइम ने 'मॉडर्न लव' के हिंदी संस्करण का किया ऐलान बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ को मात दे चुके हैं अभिषेक बच्चन बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स के सुपरहिट शो 'ब्रिजर्टन 2' में फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का गाना शामिल नेटफ्लिक्स

    डिज्नी

    'अलादीन' का नया ट्रेलर रिलीज़, जिनी के अवतार में शानदार लग रहे हैं विल स्मिथ हॉलीवुड समाचार
    'आर्या' के दूसरे सीजन का हुआ ऐलान, इस बार और खतरनाक होगा सुष्मिता सेन का अंदाज बॉलीवुड समाचार
    रक्षाबंधन विशेष: अपने भाई को दें ये खास उपहार, त्योहार बन जाएगा यादगार नेटफ्लिक्स
    विवादों से घिरी टिक-टॉक के CEO का इस्तीफा, कहा- भारी मन से जा रहा हूं चीन समाचार

    जॉनी डेप

    अब 'जैक स्पैरो' के किरदार में नहीं दिखेंगे जॉनी डेप, 14 साल रहें फिल्म का हिस्सा हॉलीवुड समाचार
    30 साल छोटी रसियन लड़की से शादी करने जा रहे 'कैप्टन जैक स्पैरो'! हॉलीवुड समाचार
    जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड: जानें क्या है यह पूरा मामला हॉलीवुड समाचार
    जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड मामले का आया फैसला, अभिनेता ने जीता केस हॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड फिल्में

    भारत में पहले आएगी टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर मैन: नो वे होम', रिलीज डेट जारी हॉलीवुड समाचार
    कोरोना के कारण 2023 तक के लिए टली टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की रिलीज हॉलीवुड समाचार
    क्या बेटे आर्यन की सलाह पर हॉलीवुड फिल्म की रीमेक बनाएंगे शाहरुख? शाहरुख खान
    'लाल सिंह चड्ढा' से पहले इन हॉलीवुड फिल्मों के रीमेक का हिस्सा रहे आमिर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025