क्या तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम से विजय को किया अनफॉलो? इस कारण उठ रही चर्चा
क्या है खबर?
तृषा कृष्णन और विजय (थलापति विजय) का कथित रिश्ता लंबे समय से लोगों का ध्यान खींच रहा है। फरवरी, 2026 में उनके डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ा, जब अभिनेता ने अपनी पत्नी संगीता सोरनलिंगम से तलाक के लिए अर्जी दी। खैर, फैंस उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्होंने गौर किया कि तृषा ने विजय को उनके 52वें जन्मदिन पर बधाई नहीं दी। यही नहीं, अभिनेत्री द्वारा विजय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की बात भी सामने आई है।
अनबन
क्या विजय और तृषा के बीच आई दूरियां?
तृषा ने पिछले साल विजय के जन्मदिन पर उनके लिए बधाई संदेश साझा किया था। हालांकि, इस साल जब पूरे देश ने विजय को जन्मदिन की बधाई दी, तो तृषा का संदेश दूर-दूर तक नज़र नहीं आया। इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। इनमें दावा किया गया है कि अभिनेत्री ने विजय को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अनफॉलो कर दिया है। इससे उनके बीच अनबन और अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
TrishaKrishnan unfollowing @TVKVijayHQ on Instagram has sparked fresh speculation on social media. Fans also noticed that Trisha did not publicly wish Vijay on his birthday this year, leading to rumors that the two may have grown apart.#trishavijay💔#breakup pic.twitter.com/6v7W4jWdkP
— Premalatha_M (@MPremalatha4u) June 23, 2026
पुष्टि
तृषा और विजय ने अटकलों पर साध रखी चुप्पी
इस बीच, यह पुष्टि भी नहीं हुई है कि तृषा ने कभी इंस्टाग्राम पर विजय को फॉलो किया भी था या नहीं, इसलिए अनफॉलो करने के दावे अप्रमाणित हैं। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पूरे घटनाक्रम को उनके कथित रिश्ते से जोड़ना शुरू कर दिया है। वहीं तृषा और विजय ने मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। काम के मोर्चे पर, तृषा को आखिरी बार सूर्या अभिनीत फिल्म 'करुप्पू' (2026) में देखा गया था।