NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में अक्षय ने असली अंडरटेकर को हराया था? अभिनेता ने बतायी सच्चाई
    मनोरंजन

    क्या 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में अक्षय ने असली अंडरटेकर को हराया था? अभिनेता ने बतायी सच्चाई

    क्या 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में अक्षय ने असली अंडरटेकर को हराया था? अभिनेता ने बतायी सच्चाई
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 14, 2021, 11:40 am 1 मिनट में पढ़ें
    क्या 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में अक्षय ने असली अंडरटेकर को हराया था? अभिनेता ने बतायी सच्चाई
    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार ने अपने लंबे करियर में बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। ऐसी ही एक फिल्म है 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी'। फिल्म की रिलीज के 25 साल पूरा होने के मौके पर अक्षय ने एक अहम खुलासा किया है। फिल्म की सिल्वर जुबली की पूर्व संध्या पर अक्षय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अंडरटेकर के साथ हुई उनकी फाइट सीन की सच्चाई बतायी है। उन्होंने कहा कि उस सीन में अंडरटेकर की जगह कोई और पहलवान था।

    अक्षय ने ट्विटर पर शेयर की जानकारी

    अक्षय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' कल (14 जून) को रिलीज हुई थी। अब इसे रिलीज हुए 25 साल पूरे होने जा रहे हैं, जिसपर एक मजेदार नोट है। एक मजेदार तथ्य: पहलवान ब्रायन ली थे, जिन्होंने फिल्म में अंडरटेकर की भूमिका निभाई थी।' अक्षय ने एक मीम को रिपोस्ट करते हुए साझा किया कि कैसे वह उन चंद लोगों में शामिल थे, जिन्होंने अंडरटेकर को पटखनी दी है।

    यहां देखिए अक्षय का ट्विटर पोस्ट

    A hilarious note to mark 25 years to the release of #KhiladiyonKaKhiladi tomorrow!
    A fun fact though: it was wrestler Brian Lee who played The Undertaker in the film 😊 pic.twitter.com/w7J5z3QGBQ

    — Akshay Kumar (@akshaykumar) June 13, 2021

    अक्षय के पोस्ट पर प्रशंसकों ने व्यक्त की प्रतिक्रियाएं

    अक्षय के प्रशंसक अक्षय द्वारा शेयर किए पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आप सही में खिलाड़ियों के खिलाड़ी हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सर हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।' फिल्म की सिल्वर जुबली के मौके पर अक्षय को बधाइयां मिल रही हैं। 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में दिखाया गया है कि अक्षय कैसे फिल्म में अंडरटेकर से फाइट करते हैं। फिल्म में रेखा और रवीना टंडन जैसी दिग्गज अभिनेत्री नजर आई थीं।

    सीन के दौरान चोटिल हुए थे अक्षय

    खबरों की मानें तो इस फिल्म के सीन के दौरान अक्षय ने पहलवान ब्रायन को उठाया था, जिससे उनकी पीठ में चोट आ गई थी। इसके बाद अक्षय को कुछ समय तक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जिसमें कोई WWF का रेसलर नजर आया था। WWE चैंपियन अंडरटेकर ने रेसलिंग से अपना रिटायरमेंट ले ली है। यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन उमेश मेहरा ने किया था।

    इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय

    अक्षय इस साल फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं, जिसमें अक्षय कैटरीना कैफ के साथ दिखेंगे। 'बेल बॉटम' भी अक्षय की चर्चित फिल्मों में से एक है। इसमें वह वाणी कपूर के साथ रोमांस करते दिखेंगे। इसके अलावा अक्षय को फिल्म 'अतरंगी रे' में देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान दिखाई देंगी। वह 'पृथ्वीराज' और 'रक्षाबंधन' जैसी फिल्मों में भी दिखने वाले हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अंडरटेकर

    अक्षय कुमार

    फिल्म 'स्काई फोर्स' में अक्षय के साथ नजर आएंगी सारा अली खान और निमरत काैर निमरत कौर
    अक्षय कुमार ने किए केदारनाथ मंदिर में दर्शन, साझा किया वीडियो  केदारनाथ
    अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे वीर पहाड़िया  बॉलीवुड समाचार
    अक्षय ने फ्लॉप फिल्मों के बाद कसी कमर, वायुसेना अधिकारी बन दिखाएंगे बॉक्स ऑफिस पर दमखम बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    सौरव गांगुली की बायोपिक की जल्द शुरू होगी शूटिंग, लव रंजन ने क्रिकेटर से की मुलाकात सौरव गांगुली
    रणबीर कपूर नहीं होंगे किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा, रणवीर सिंह के हाथ लगी फिल्म? रणबीर कपूर
    'सिर्फ एक बंदा काफी है' का जलवा, 200 मिलियन से ज्यादा व्यूइंग मिनट का बनाया रिकॉर्ड  मनोज बाजपेयी
    आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी से पहली पत्नी ने दुखी होने की खबरों का किया खंडन सेलिब्रिटी की शादी

    मनोरंजन

    आशीष विद्यार्थी से पहले इन सितारों ने प्यार के लिए उम्र की दीवार तोड़ रचाई शादी बॉलीवुड समाचार
    'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' को लेकर बवाल, निर्देशक को कोलकाता पुलिस ने भेजा कानूनी नोटिस बॉलीवुड समाचार
    अश्विनी अय्यर बनाएंगी हिंदी सिनेमा की पहली महिला स्टार देविका रानी और हिमांशु राय पर फिल्म बॉलीवुड समाचार
    वैभवी उपाध्याय ने हादसे के दौरान लगा रखी थी सीट बेल्ट, मंगेतर ने सुनाई आपबीती टीवी जगत की खबरें

    अंडरटेकर

    WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा अक्षय कुमार
    WWE: इन चोटों ने खत्म किया सबसे बड़े रेसलर अंडरटेकर का करियर, जानें WWE

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023