दीया मिर्जा ने पटाखे-मुक्त दिवाली वाला वीडियो हटाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जागरूकता के लिए बनाया
क्या है खबर?
अभिनेत्री दीया मिर्जा अपने दिवाली से जुड़े एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने अभिनेत्री का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने प्रदूषण से बचने के लिए बिना पटाखों के दिवाली मनाने का संदेश दिया था। हालांकि, इस वीडियो की काफी आलोचना हुई, जिसके बाद BMC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसे हटा दिया। अब इस विवाद पर दीया ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है।
दीया
वीडियो पर क्या बोलीं दीया?
दीया ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "दीवाली अंधेरे पर रोशनी, अज्ञान पर ज्ञान और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। ये वीडियो जन-जागरूकता के मकसद से बनाया गया, ताकि लोग दीवाली को ज्यादा स्वस्थ और समझदार तरीके से मना सकें। वायु प्रदूषण जन-स्वास्थ्य से जुड़ा एक गंभीर विषय है और इसे कम करने की हर कोशिश सभी के लिए एक बेहतर पर्यावरण की दिशा में उठाया गया कदम है।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें हटाया गया वीडियो
🚨
— Girish Kamble (@GirishKamble22) November 2, 2026
BMC takes down actor Dia Mirza’s Diwali awareness video following objections from BJP Mumbai president Ameet Satam.
The video urged citizens to avoid firecrackers and noise pollution during Diwali. Satam expressed his objection on X, questioning the need for Dia Mirza to… pic.twitter.com/tiOKkGLt21
विवाद
कैसे शुरू हुआ विवाद?
BMC ने अपने प्रदूषण-मुक्त दिवाली अभियान के तहत दीया का वीडियो साझा किया था। BMC ने अपने हटाए गए पोस्ट में स्पष्ट किया था कि हार्ट कोर्ट के निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक सड़कों, गलियों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
इस पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित सातम ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि लोगों को दीया मिर्जा से दिवाली मनाने का पाठ सीखने की जरूरत नहीं है।
इसके बाद ही वीडियो हटाया गया था।