ध्यान श्रीनिवासन की 'सीक्रेट ऑफ कलिंगा' फिर से टली, जानिए अब कब होगी रिलीज?
ध्यान श्रीनिवासन की नई फिल्म 'सीक्रेट ऑफ कलिंगा' एक बार फिर टल गई है। अब यह फिल्म 18 जून, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म पहले 21 मई को रिलीज होनी थी, जिसे बाद में 11 जून कर दिया गया और तो और रिलीज से ठीक एक दिन पहले ही इसे फिर से टालना पड़ा है।
फिल्म की टीम ने अभी तक इस देरी की कोई वजह नहीं बताई है, लेकिन नई तारीख को पक्का कर दिया गया है।
किसने किया 'सीक्रेट ऑफ कलिंगा' का निर्देशन
'सीक्रेट ऑफ कलिंगा' एक मिस्ट्री-हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन सनीश उन्नीकृष्णन ने किया है और कहानी जिष्णु एम आर्यण ने लिखी है।
फिल्म में अल्थफ सलीम, रियाज खान और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नितिन परमेश्वर जैसे कलाकार नजर आएंगे।
बैशिर वारंदरापिल्ली और सुल्तान ने 'आइरा फिल्म्स' के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया है।
'कल्याणामरम' में हाल ही में अपनी भूमिका के बाद, यह फिल्म श्रीनिवासन के व्यस्त शेड्यूल में एक और अहम नाम है।