Loading...
नेटफ्लिक्स के को-CEO टेड सारंडोस बोले- इस साल दुनिया की नंबर 1 गैर-अंग्रेजी फिल्म बनी 'धुरंधर' 
नेटफ्लिक्स के को-CEO टेड सरंडोस ने की 'धुरंधर' की तारीफ

नेटफ्लिक्स के को-CEO टेड सारंडोस बोले- इस साल दुनिया की नंबर 1 गैर-अंग्रेजी फिल्म बनी 'धुरंधर' 

Aug 07, 2026
06:31 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म को नेटफ्लिक्स के को-CEO टेड सारंडोस से सराहना मिली है। उन्होंने बताया कि 'धुरंधर' इस साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली गैर-अंग्रेजी फिल्म बन गई है। टेड सारंडोस के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा छा चुका है और 'धुरंधर' इसकी जीती-जागती मिसाल है।

सराहना

इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली गैर-अंग्रेजी फिल्म बनी 'धुरंधर'

एक्सप्रेस अड्डा में टेड ने फिल्म के प्रदर्शन पर कहा, "धुरंधर इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली गैर-अंग्रेजी फिल्म थी। इसे बाकी हर अंग्रेजी फिल्म से भी ज्यादा देखा गया और देखने के मामले में ये केवल अमेरिका और ब्रिटेन से ही पीछे रही।"

'धुरंधर' ने जनवरी से जून 2026 के बीच 3.7 करोड़ व्यूज हासिल किए थे। इसके अलावा ये 22 देशों में नेटफ्लिक्स की टॉप सूची में नंबर एक पर रही।

कमाई

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की महा-कमाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने 2 फिल्मों के जरिए दुनियाभर में 3,100 करोड़ से अधिक की कमाई की। इसकी दूसरी किस्त 'धुरंधर: द रिवेंज', भारत में 1,000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी।

टेड सारंडोस ने उस सवाल का भी जवाब दिया, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय मनोरंजन उद्योग की बात होने पर अक्सर उठता है कि आखिर भारत को अपना खुद की 'स्क्विड गेम' या 'मनी हाइस्ट' कब मिलेगी?

ADVERTISEMENT

वैश्विक क्रांति

भारत से वैश्विक क्रांति सिनेमा के ज़रिए ही आएगी- टेड सारैंडोस

टेड ने कहा कि अक्सर उनसे लोग 'स्क्विड गेम' या 'मनी हाइस्ट' जैसे वैश्विक शो का जिक्र कर पूछते हैं कि भारत का ऐसा दौर कब आएगा।

उनका मानना है कि भारत में ये दौर हमेशा से जारी है। भारत का सिनेमा इतिहास बेहद समृद्ध है, जैसे 'सेक्रेड गेम्स' ने टीवी का रूप बदला था। इसी गौरवशाली इतिहास को देखते हुए भारत से ऐसी वैश्विक क्रांति सिनेमा के रास्ते ही आने की सबसे ज्यादा संभावना है।

ADVERTISEMENT

मांग

दुनियाभर में छाया भारतीय कंटेंट

टेड ने नेटफ्लिक्स पर भारतीय फिल्मों और सीरीज की बढ़ती वैश्विक मांग को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि सान 2024 से हर हफ्ते नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में कम से कम एक भारतीय कंटेंट जरूर शामिल रहा है।

इस सफलता का श्रेय उन्होंने एल्गोरिदम को दिया, जो दर्शकों को पसंद के अनुसार कंटेंट खोजने में मदद करता है। उन्होंने खुलासा किया कि इस साल दुनियाभर के दर्शकों ने 3.5 अरब घंटे से अधिक का भारतीय कंटेंट देखा है।

ADVERTISEMENT