'धुरंधर' ने कैसे पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा? 10 करोड़ की इस खास तैयारी ने बदल दी पूरी कहानी
मनोरंजन
फिल्मकार आदित्य धर ने अपनी फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' पर खूब पैसा खर्च किया। पता चला है कि उन्होंने छोटी-छोटी चीजों को बेहतरीन बनाने के लिए ही 10 करोड़ रुपये ज्यादा लगाए।
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ काम कर रहे अभिनेता आर माधवन ने बताया कि शुरुआत में उन्हें यह बात थोड़ी अजीब लगी थी, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि यह खर्च पूरी तरह से सही था।
धुरंधर के सीक्वल ने कमाए इतने करोड़
'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और दुनियाभर से 1300 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, इसकी सीक्वल ने 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बनी जिसने भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
आदित्य ने तो ऑनलाइन 'पीक डिटेलिंग' वाले मीम्स में भी हिस्सा लिया। उन्होंने इस बात का जश्न मनाया कि दर्शक उनकी बारीकियों को कितना पसंद करते हैं।