LOADING...
'धुरंधर 2' काे तमिलनाडु में लगेगा झटका? बैन कराने के लिए कोर्ट में याचिका दायर
'धुरंधर 2' काे तमिलनाडु में बैन करने की मांग

'धुरंधर 2' काे तमिलनाडु में लगेगा झटका? बैन कराने के लिए कोर्ट में याचिका दायर

Mar 23, 2026
06:36 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन से भारतीय सिनेमा में नए इतिहास रच रही है। दूसरी ओर तमिलनाडु में फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई है, जिसके तहत मद्रास हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। इस कदम ने सिनेमा जगत और राजनीति गलियारों में हलचल मचा दी है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म पर रोक लगाने के पीछे आगामी विधानसभा चुनावों का तर्क दिया गया है।

चिंता

राजनीतिक विषयों को लेकर जाहिर की गई चिंता

लाइव लॉ के मुताबिक, एक वकील ने कथित तौर पर जज सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जज जी अरुल मुरुगन के सामने मौखिक रूप से तर्क दिया है कि 'धुरंधर 2' राजनीतिक विषयों पर आधारित है। इसे चुनाव अवधि के दौरान प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एक महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, जिससे फिल्म की रिलीज का समय विवाद का विषय बन चुका है। बता दें, राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।

निर्देश

कोर्ट ने रिट याचिका दायर करने का निर्देश दिया

उधर कोर्ट ने याचिकाकर्ता को औपचारिक रूप से रिट याचिका दायर के बाद मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग करने का निर्देश दिया है। ऐसे में फिल्म की रिलीज पर रोक लगती है या नहीं, इस पर फैसला याचिका पर सुनवाई करने के बाद आ सकता है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस बार फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ वर्जन में भी उपलब्ध कराया गया है।

Advertisement