LOADING...
'धुरंधर 2: द रिवेंज' का ट्रेलर लेकर इस दिन आ रहे रणवीर सिंह, हो गया खुलासा
'धुरंधर 2: द रिवेंज' ट्रेलर रिलीज पर आया अपडेट

'धुरंधर 2: द रिवेंज' का ट्रेलर लेकर इस दिन आ रहे रणवीर सिंह, हो गया खुलासा

Mar 06, 2026
12:19 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज के लिए तैयार है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में तूफान मचाने आ रही है। इस बीच, निर्माताओं ने ट्रेलर की रिलीज तारीख और समय बताकर लोगों की उम्मीदों को आसमान पर पहुंचा दिया है। फिल्म के जरिए रणवीर अपने किरदार हमजा अली मदारी के रूप में वापसी करेंगे। संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी अपने-अपने किरदारों में लौटेंगे।

रिलीज

7 मार्च को आएगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर, जारी हुआ पोस्टर

रणवीर ने 'धुरंधर 2' का नया पोस्टर जारी किया है। इसमें उन्हें बंदूक थामे उग्र अंदाज में दिखाया गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तैयार हो जाइए! 'धुरंधर 2' का ट्रेलर कल, 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा।' जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित 'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई थी। इसकी दूसरी किस्त भारत के बदले पर आधारित होगी। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म हिंदी के अलावा, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement