'धुरंधर 2' का कोहराम, बनी 1,500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म
क्या है खबर?
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने अपनी शानदार रफ्तार से न केवल भारतीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,500 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ ये सबसे तेज गति से इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।
रिकॉर्ड
16 दिनों में पार किया 1500 करोड़ का जादुई आंकड़ा
सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है और इस जादुई क्लब में शामिल होने वाली ये चौथी भारतीय फिल्म बन गई है। 'धुरंधर 2' ने 15 दिनों के अंत तक दुनियाभर में 1,490 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली थी और ये खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 16 दिनों के भीतर 1,500 करोड़ का मील का पत्थर पार कर लिया है।
उपलब्धि
'दंगल', 'बाहुबली' और 'पुष्पा 2' वाले क्लब में 'धुरंधर 2' की एंट्री
इसके साथ 'धुरंधर 2' उस विशिष्ट क्लब में शामिल हो गई है, जिसने पहले ये मील का पत्थर पार किया है। इस क्लब में 'दंगल', 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' और 'पुष्पा 2: द रूल' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही 'धुरंधर 2' भारतीय ब्लॉकबस्टर्स के उस विशिष्ट क्लब में शामिल हो गई है, जिसने पहले ये मील का पत्थर पार किया है। इस क्लब में 'दंगल', 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' और 'पुष्पा 2: द रूल' जैसी फिल्में शामिल हैं।
सीक्वल
1,300 करोड़ी 'धुरंधर' का सीक्वल है 'धुरंधर 2'
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जिसने अपनी पहली ही फिल्म से दुनियाभर में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर इतिहास रचा था। फिल्म में रणवीर, हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी के रूप में मुख्य भूमिका में हैं। सारा अर्जुन, आर माधवन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों ने भी अपनी पिछली भूमिकाओं को दोहराते हुए कहानी में निरंतरता और गहराई बनाए रखी है।
योजना
'धुरंधर 2' के बाद ब्रेक लेंगे आदित्य धर, अगली फिल्म होगी और भी भव्य!
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर अपनी अगली फिल्मों से पहले एक ब्रेक लेंगे। वैराइटी इंडिया के अनुसार, आदित्य फिलहाल 3 फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं, जिनमें से उनकी पसंदीदा 'द इमॉर्टल अश्वत्थामा' है, जिसे रोक दिया गया था। चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल पर आधारित एक भव्य ऐतिहासिक महाकाव्य और एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म भी उनकी पसंद है। ये तय है कि वो ब्रेक लेंगे और उनकी अगली फिल्म और भव्य होगी।