LOADING...
बॉक्स ऑफिस: 'धुरंधर 2' ने 9वें दिन भी की धुआंधार कमाई, पार किया ये जादुई आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का जलवा जारी

बॉक्स ऑफिस: 'धुरंधर 2' ने 9वें दिन भी की धुआंधार कमाई, पार किया ये जादुई आंकड़ा

Mar 28, 2026
10:20 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है। साल 2026 की इस सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ने केवल 9 दिनों के भीतर दुनियाभर में 1,100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में भी फिल्म का जलवा बरकरार है, जहां इसने शाहरुख खान की 'जवान' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। आइए जानते हैं 9वें दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया।

कमाई

फिल्म ने ली 700 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री

फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को 41.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। फिल्म ने घरेलू बाजार में अब तक कुल 715.72 करोड़ की बंपर कमाई कर ली है। फिल्म ने 102 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था और पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिय पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली ये पहली बॉलीवुड फिल्म बनी थी। दूसरे शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई 50-50 करोड़ रुपये से ऊपर जाने की उम्मीद है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

दुनियाभर में कमाई 1,100 करोड़ के पार

इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने वैश्विक स्तर पर भी अपनी बादशाहत साबित कर दी है। फिल्म ने अपने सफल सफर को जारी रखते हुए दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से हाल ही में 274.00 करोड़ रुपये बटोरे हैं। इस नई कमाई के जुड़ने के साथ ही 'धुरंधर 2' का कुल वैश्विक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 1,128.99 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े तक पहुंच गया है। फिल्म ने ये मुकाम खाड़ी देशों में रिलीज हुए बिना ही हासिल कर लिया है।

Advertisement

स्टारकास्ट

कमाई से कलाकारों तक, हर मोर्चे पर छाई 'धुरंधर 2'

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' न केवल कमाई, बल्कि अपनी दमदार स्टारकास्ट और कहानी के चलते भी चर्चा में है। फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, सारा अर्जुन और गौरव गेरा जैसे शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को खुद आदित्य धर ने ही लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। फिल्म रणवीर के किरदार 'हमजा' (जसकीरत सिंह रंगी) की शुरुआती कहानी और उसके मकसद को परत-दर-परत खोलती है।

Advertisement

कमूक

9 दिन में 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'उस्ताद भगत सिंह

उधर धुरंधर 2 के साथ पर्दे पर आई साउथ के स्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की कमाई दिन-ब-दि घटती जा रही है। 'धुरंधर 2' की दीवानगी और शानदार कारोबार का असर इस फिल्म पर पड़ रहा है।सिर्फ तेलुगु में रिलीज हुई 'उस्ताद भगत सिंह' अब तक भारत में 67.97 करोड़ ही कमा पाई है, जबकि बजट करीब 150 करोड़ है। 9 दिनों में फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है।

Advertisement