LOADING...
'धुरंधर 2' का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर जारी, 8वें दिन 'पठान' को छोड़ा पीछे
'धुरंधर 2' का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर जारी

'धुरंधर 2' का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर जारी, 8वें दिन 'पठान' को छोड़ा पीछे

Mar 27, 2026
09:44 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' सिनेमाघरों में जबरदस्त तहलका मचा रही है। पहले दिन से लेकर रिलीज के 8वें दिन तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम कर रखा है। आलम यह है कि एक हफ्ते में इसने 600 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है और दुनियाभर में शानदार कारोबार करते हुए इसने शाहरुख खान की 'पठान' को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि 'धुरंधर 2' की ताजा कमाई कितनी है।

कमाई

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 8वें दिन 49.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने पेड प्रिव्यू शोज में 43 करोड़ कमाए थे जिसे मिलाकर कुल कमाई अब तक 624.47 करोड़ रुपये हो चुकी है। दुनियाभर में भी 'धुरंधर 2' का खूब बोलबाला दिखाई दे रहा है जिसके बलबूते इसने 1,067.24 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और फिल्म 'पठान' (1050.3 करोड़) का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पीछे छोड़ दिया है। कुल मिलाकर फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म

'उस्ताद भगत सिंह' का देखें हाल

'धुरंधर 2' की आंधी के सामने पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का हाल काफी बुरा है। इसने रिलीज के 8वें दिन सिर्फ 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जिसके बाद कुल कमाई 66.97 करोड़ रुपये हो पाई है। फिल्म जिस सुस्त गति से आगे बढ़ रही है उसे देखकर इसका भविष्य चिंतानजक दिखाई देता है। इसका हाल पवन की पिछली फिल्म 'दे कॉल हिम OG' से भी बुरा है जिसने एक हफ्ते में करीब 140 करोड़ कमाए थे।

Advertisement