Loading...
फिल्म 'ओह माय डॉग' से पहला गाना हुआ जारी, सुखविंदर सिंह ने लगाए दमदार सुर

फिल्म 'ओह माय डॉग' से पहला गाना हुआ जारी, सुखविंदर सिंह ने लगाए दमदार सुर

Jul 29, 2026
12:47 pm

क्या है खबर?

पंकज त्रिपाठी की आगामी फिल्म 'ओह माय डॉग' इंसानों और कुत्तों के बीच के अटूट प्यार और वफादारी की दिल छू लेने वाली कहानी लेकर आ रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने आवारा कुत्तों की तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रकाश डाला। अमित राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म से अब पहला गाना 'धर्म' यूट्यूब पर जारी किया गया है। फिल्म की तरह गाना भी भावुकता और संघर्षों का मिश्रण होने का दावा करता है।

गाना

दमदार आवाज और जोशीले संगीत से तैयार हुआ फिल्म का गाना

टी-सीरीज द्वारा निर्मित 'धर्म' गाने को सुखविंदर सिंह और स्नेहा शंकर ने आवाज दी है। इसके बोल गुरू ठाकुर ने लिखे हैं, जबकि अमन पंत ने कंपोज किया है।

संगीत अमन, शोबिन शाजी जॉय, एलन प्रीतम, सोम रिग्स और स्पर्श अग्रवाल द्वारा दिया गया है।

'ओह माय डॉग' पहले 31 जुलाई को रिलीज होनी थी, लेकिन अब 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।

फिल्म में पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल शर्मा और माही राय भी मौजूद हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

ADVERTISEMENT