राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की खुशी, धनुष और ममूटी ने सोशल मीडिया पर टीम और फैंस को कहा शुक्रिया
निर्देशक धनुष की फिल्म 'रायन' को सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का पुरस्कार मिला है। इसके साथ ही, फिल्म 'कैप्टन मिलर' में शानदार अभिनय के लिए उन्हें 'विशेष उल्लेख' (स्पेशल मेंशन) से भी नवाजा गया, वहीं दिग्गज अभिनेता माम्मूटी ने फिल्म 'ब्रह्मायुगम' में अपनी बेहतरीन भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब जीता। इन सभी विजेताओं का चयन साल 2024 में रिलीज हुई करीब 400 फिल्मों में से किया गया है।
एक्स पर धनुष और ममूटी के पोस्ट
धनुष ने 'कैप्टन मिलर' में अपने अभिनय को अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया। उन्होंने यह भी कहा कि 'रायन' के लिए मिली यह जीत एक ऐसी याद है, जिसे वो हमेशा सहेज कर रखेंगे। उन्होंने एक्स पर जूरी, अपने प्रशंसकों और मीडिया का आभार व्यक्त किया। उधर ममूटी ने भी एक्स अपनी फिल्म 'ब्रह्मायुगम' की पूरी टीम, निर्देशक राहुल सदाशिवन और धनुष सहित साथी विजेताओं की जमकर तारीफ की। इस खास मौके पर सभी कलाकारों ने एक-दूसरे के प्रति गहरा सम्मान जताया।