धनुष की 'OM' पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, तोड़ा कमाई का अपना ही रिकॉर्ड
क्या है खबर?
धनुष की नई फिल्म 'OM: ऑपरेशन मोल' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। ये फिल्म अभिनेता के करियर की पहले दिन पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले दिन दुनियाभर में 31.55 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर डाली है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और पहले दिन 6,628 शो के जरिए इसने भारत में 17.7 करोड़ रुपये कमाए।
OM
तमिल संस्करण ने मारी बाजी
'OM' की ज्यादातर कमाई इसके तमिल संस्करण से हुई, जिसने 4,023 शो से 13.35 करोड़ रुपये की कमाई की। तेलुगू संस्करण ने 1,615 शो से 4 करोड़ रुपये कमाए, जबकि हिंदी संस्करण ने 990 शो से 40 लाख रुपये का योगदान दिया।
फिल्म की भारत में कुल कमाई कथित तौर पर 20.55 करोड़ रुपये हुई। विदेशों से 11 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद पहले दिन का कुल वैश्विक कलेक्शन 31.55 करोड़ रुपये रहा।
धनुष
'OM' ने धनुष की पिछली फिल्मों को पछाड़ा
इस धमाकेदार ओपनिंग के साथ 'OM' ने धनुष की पिछली कई फिल्मों की पहले दिन की कमाई के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है।
इस साल रिलीज हुई धनुष की पिछली फिल्म 'कारा' ने पहले दिन 6.20 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके मुकाबले 'OM' ने दोगुनी से ज्यादा कमाई की है।
इसने 'रायन' और 'कुबेरा' के साथ-साथ धनुष की बॉलीवुड फिल्म 'तेरे इश्क में' से भी बेहतर ओपनिंग की है, जिसने पहले दिन 16 करोड़ रुपये कमाए थे।