धनुष और साई पल्लवी की आने वाली फिल्म 'ओम: ऑपरेशन मोल' ने रिलीज से पहले ही धूम मचा दी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 17.36 करोड़ पार हो गई है, जिसमें 11 लाख से ज्यादा टिकट अभी से बिक चुके हैं।
इस फिल्म में इन दोनों के अलावा ममूटी और श्रीलीला भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 20 नवंबर, 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
राजकुमार की 'ओम' कई भाषाओं में होगी रिलीज
राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी यह फिल्म मूल रूप से तमिल भाषा की है। हालांकि, इसे तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
'ओम: ऑपरेशन मोल' में धनुष, साई पल्लवी, ममूटी और श्रीलीला जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।