Page Loader
धनुष की पहली हॉलीवुड फिल्म 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी...' जल्द ही इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक 
'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी...' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक (तस्वीर: एक्स/@ahavideoIN)

धनुष की पहली हॉलीवुड फिल्म 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी...' जल्द ही इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक 

Mar 03, 2025
04:12 pm

क्या है खबर?

अभिनेता धनुष की पहली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' 30 मई, 2018 को रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में धनुष के काम को काफी सराहा गया था। केन स्कॉट ने इस फिल्म का निर्देशन किया था, वहीं फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी थी। अब करीब 7 साल बाद 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' अपनी OTT रिलीज को तैयार है। आइए बताते हैं यह फिल्म कहां रिलीज होगी।

OTT प्लेटफॉर्म

निर्माताओं ने की घोषणा

'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' का प्रीमियर जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म अहा पर होने जा रहा है। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए खुद इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा, 'एक असाधारण यात्रा, एक अविस्मरणीय रोमांच। 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' जल्द ही अहा पर आ रही है।' धनुष के साथ इस फिल्म में बेरेनिस बेजो, एरिन मोरियार्टी, बरखाद आब्दी, जेरार्ड जुगनॉट और बेन मिलर जैसे कलाकार नजर आए थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट