LOADING...
क्या अभिनेता धनुष को डेट कर रहीं मृणाल ठाकुर? सामने आई ये जानकारी 
क्या अभिनेता धनुष को डेट कर रहीं मृणाल ठाकुर? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@mrunalthakur)

क्या अभिनेता धनुष को डेट कर रहीं मृणाल ठाकुर? सामने आई ये जानकारी 

Aug 05, 2025
03:26 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में दिख रही हैं, जिसमें उनके काफी को काफी सराहा जा रहा है। अब इस बीच मृणाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उनका नाम दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता धनुष के साथ जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। अब मृणाल और धनुष के रिश्ते को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

पुष्टि

अपने रिश्ते को निजी रखेंगे धनुष और मृणाल

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, मृणाल और धनुष एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं। हालांकि, इस जोड़े ने अपने रिश्ते को निजी बनाए रखने का फैसला लिया है। सूत्र ने कहा, "हां, यह सच है कि वे दोनों डेट कर रहे हैं, लेकिन यह अभी बहुत नया है। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक न करने का फैसला किया है। हालांकि, दोनों साथ में घूमने-फिरने के लिए बेफिक्र हैं।"

रिपोर्ट

कैसे बढ़ीं दोनों के बीच नजदीकियां?

सूत्र ने खुलासा किया कि मृणाल-धनुष की जोड़ी को उनके प्रशंसक काफी पसंद करते हैं। दोनों की पसंद और विचार एक-दूजे से मेल खाते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मृणाल-धनुष की पहली मुलाकात हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती जल्द प्यार में बदल गई। मृणाल-धनुष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूजे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो