धनुष की 'कारा' OTT पर होगी रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं
धनुष की थ्रिलर फिल्म 'कारा' अब थिएटर के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 28 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
इस फिल्म की कहानी 1990 के दशक के गल्फ वॉर की पृष्ठभूमि पर बुनी गई है।
इसमें धनुष ने 'करसामी' नाम के एक ऐसे अपराधी का किरदार निभाया है, जो सुधर चुका है। हालांकि, अपने पुश्तैनी घर को एक भ्रष्ट बैंक के चंगुल से बचाने के लिए उसे मजबूरन फिर से जुर्म की राह पर लौटना पड़ता है।
मामीथा बाईजू और के एस रविकुमार भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
बॉक्स ऑफिस पर 'कारा' ने कमाए महज इतने करोड़
फिल्म दूसरे मौके और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने जैसे गहरे मुद्दों को दिखाती है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 53.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई।
हालांकि, फिल्म के संगीत को जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है, थेनी ईश्वर का शानदार सिनेमैटोग्राफी और श्रीजीत सारंग की एडिटिंग को काफी सराहना मिली है।