Loading...
धनुष 'OM' के ऑडियो लॉन्च में प्रशंसकों को एंट्री न मिलने पर निराश, मांगी माफी
'OM' के ऑडियो लॉन्च के बाद प्रशंसकों से धनुष ने मांगी माफी

धनुष 'OM' के ऑडियो लॉन्च में प्रशंसकों को एंट्री न मिलने पर निराश, मांगी माफी

लेखन सयाली
Nov 07, 2026
02:23 pm

क्या है खबर?

धनुष और ममूटी की आने वाली फिल्म 'OM: चैप्टर एक- उधिरम: द ब्लड वुड' का ऑडियो लॉन्च इवेंट प्रशंसकों के लिए निराशा का सबक बन गया। शुक्रवार को चेन्नई के साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में हुए इस समारोह में वैध पास होने के बावजूद भी प्रशंसकों को प्रवेश नहीं दिया गया। अब इस पर धनुष ने निराशा जताते हुए प्रशंसकों से माफी मांगी है। धनुष ने कहा है कि वो इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।

धनुष

दिल से खेद प्रकट करता हूं- धनुष

धनुष ने एक्स का सहारा लेते हुए लिखा, 'मुझे इस बात का बहुत दुख है कि एंट्री टिकट होने के बावजूद, हजारों प्रशंसक अंदर नहीं जा पाए और उन्हें घर वापस लौटना पड़ा। मैं ये विश्लेषण नहीं करना चाहता कि इसमें किसकी गलती थी। इसके बजाय मैं खुद पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और दिल से खेद प्रकट करता हूं। ये सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि ऐसी घटना दोबारा न हो।'

मामला

क्या है पूरा मामला?

फिल्म के सितारे धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्री लीला की एक झलक पाने के लिए समारोह स्थल के बाहर हजारों का ताता लग गया था।

भीड़ आयोजन स्थल की क्षमता से कहीं ज्यादा थी, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से पुलिस ने टिकट लिए हुए प्रशंसकों को भी अंदर जाने से रोक दिया।

इसके बाद सोशल मीडिया पर निराश प्रशंसकों के कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें वे शिकायत करते नजर आए।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

माफी में क्या बोले धनुष?

ADVERTISEMENT