'धमाल 4' की रिलीज से पहले ही 'धमाल 5' का हुआ ऐलान, अजय देवगन ने किया ये बड़ा त्याग
कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। 'धमाल' फ्रेंचाइजी की टीम ने अभी-अभी ऐलान किया है कि 'धमाल 5' भी बनेगी।
यह ऐलान ठीक ऐसे समय पर हुआ है, जब 'धमाल 4' को रिलीज करने की तैयारियां चल रही हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे।
यह फिल्म 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
'धमाल 4' नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 'धमाल 4' नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी। हालांकि, इसकी स्ट्रीमिंग की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
इस फिल्म में संजय मिश्रा, रवि किशन, उपेंद्र लिमये, सानजीदा शेख और अंजली आनंद जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने एक खास बात बताई कि अजय ने फिल्म का बजट ठीक रखने के लिए अपनी फीस में कटौती भी की है।
भूषण कुमार ने अजय को एक ऐसा अभिनेता बताया, जो फिल्म को हमेशा सबसे पहले रखते हैं। साल 2007 में शुरू हुई यह 'धमाल' फ्रेंचाइजी अपनी हर फिल्म के साथ दर्शकों को खूब हंसाती आई है।